मोहाली। पंजाब सरकार द्वारा कच्चे मुलाजिम को पक्का करने को बनाई सब-कमेटी के प्रस्ताव की कापियों को नाकाफी मानकर अलग-अलग विभाग में ठेका प्रणाली तहत कार्यरत मुलाजिमों उक्त कापियों को जलाकर अपना विरोध दर्ज करवाया। वहीं, वीरवार को जल सप्लाई व सेनिटेशन विभाग कांट्रेक्ट वर्कर्ज यूनियन प्रधान मेजर सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम दौरान राज्य प्रधान सुरेश कुमार उपस्थित रहे, जिनका कहना है कि कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने के किए अपने वादे से मुकर रही है और सब-कमेटी द्वारा भेजे प्रस्ताव में सभी को पक्का करने की बजॉय कुछ विभाग के कर्मचारियों को पक्का करके खानापूर्ति करने की फिराक में है। जबकि कच्चे कर्मचारी लंबे समय से सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों के अंदर ठेका प्रणाली तह काम करते हुए संताप झेल रहे हैं और उनकी आर्थिक हालत इतनी ठीक नहीं कि महंगाई के इस दौर में अपना और परिवार का पेट भर सकें। वीरवार को ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा पंजाब ने भविष्य में सरकार के साथ आरपार की लड़ाई का एलान करते हुए गांवों से लेकर शहरों के अंदर मुख्यमंत्री, सब-कमेटी सदस्य कम केबिनेट मंत्रियों सहित सभी मंत्रियों व विधायकों का काले झंडे दिखाकर प्रदर्शन पहले से ज्यादा तेज किया जाएगा। इसके साथ 7 सितंबर से मुख्यमंत्री पंजाब के शहर पटियाला में समूह विभाग के ठेका मुलाजिम द्वारा पक्का मोर्चा लगाया जाएगा, जिसको लेकर जल्द ही रूपरेखा तैयार की जाएगी। वीरवार को आयोजित रोष प्रदर्शन के दौरान दविंदर सिंह, गुरमुख सिंह, चरनजीत सिंह, सोहन लाल, परवीन कुमार, गुरमुख सिंह आदि मौजूद थे।