फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The condition of the teacher sitting on death row deteriorated for three days, the strike continues

तीन दिन से मरणव्रत पर बैठी शिक्षिका की हालत बिगड़ी, हड़ताल जारी

Wed, 20 Oct 2021 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
The condition of the teacher sitting on death row deteriorated for three days, the strike continues
मोहाली। सोहाना में पानी की टंकी पर चढ़कर बैठे बेरोजगार पीटीआई टीचर यूनियन के सदस्यों की ओर से अपनी मांगों को लेकर दिया जा रहा धरना मंगलवार को 5वें दिन में दाखिल हो गया। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से अभी तक यूनियन नेताओं को सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के साथ बैठक करवाने के आश्वासन ही मिल रहा है। मंगलवार को पुलिस अधिकारियों ने यूनियन के एक सदस्य जरनैल सिंह को टंकी से नीचे उतरवा दिया और उसे जल्द ही सीएम चन्नी से मिलवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बेरोजगार पीटीआई टीचर्स यूनियन के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर पिछले वीरवार को सोहाना में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसमें चार सदस्य खस्ताहाल पानी की टंकी पर चढ़ने में कामयाब रहे और पानी की टंकी पर मौजूद शिक्षिका सिप्पी शर्मा ने रविवार से मरणव्रत शुरू किया हुआ है। पिछले तीन दिन से मरणव्रत पर बैठी सिप्पी शर्मा की हालत नाजुक बनती जा रही है और सिप्पी ने मांग की है कि जब तक लिखित आदेश पंजाब सरकार की तरफ से नहीं मिल जाते तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

सोमवार रूक-रूक कर हुई बरसात के बीच बेरोजगार पीटीआई टीचर यूनियन के सदस्यों का धरना जारी रहा। जबकि पानी की टंकी पर चढ़कर बैठे यूनियन के चार सदस्य भी खुले आसमान के नीचे बरसात में भी प्रदर्शन में डटे हैं। इनमें से एक सदस्य जरनैल सिंह को पुलिस अधिकारियों ने नीचे उतार दिया और कहा कि जल्द ही सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के साथ मुलाकात करवाई जाएगी। यूनियन प्रधान गुरलाभ सिंह ने बताया कि बीते पांच दिन से प्रशासन के अधिकारी आश्वासन देने आ जाते हैं, लेकिन उनकी मांगें कब पूरी होंगी, इसकी जानकारी किसी अधिकारी के पास नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed