{"_id":"688a659676fb80524c0f8b56","slug":"the-condition-of-the-internal-road-of-sector-14-market-is-bad-many-drivers-fell-and-got-injured-mohali-news-c-87-1-pan1010-125248-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सेक्टर 14 मार्केट की इंटरनल सड़क की हालत खस्ता, कई चालक गिरकर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सेक्टर 14 मार्केट की इंटरनल सड़क की हालत खस्ता, कई चालक गिरकर घायल
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-14 की मुख्य मार्केट की सड़क की हालत काफी खस्ता हो चुकी है। इस मार्केट में रोजाना हजारों संख्या में लोग आते हैं, लेकिन टूटी हुई सड़क़ें लोगों की समस्या बढ़ा रही है। इस मार्केट में एक चैरिटेबल अस्पताल, सुपर मार्केट, निजी अस्पताल सहित अन्य शोरूम है।
श्रीश्याम परिवार सेवा ट्रस्ट के प्रदीप गर्ग ने बताया कि सेक्टर-11-14 डिवाइडिंग रोड पर सेक्टर-14 की इनर मार्केट की स्लिप रोड को बनवाने के लिए कई बार नगर निगम आयुक्त, महापौर एवं अन्य अधिकारियों को गुहार लगा चुके हैं, लेकिन छह महीने से किसी ने भी इस सड़क़ को बनवाने का बीड़ा नहीं उठाया। नगर निगम के अधिकारी कहते हैं कि शहर की ए रोड अब पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण के पास है, लेकिन इस इंटरनल रोड को बनवाने के लिए पीएमडीए के अधिकारी भी तैयार नहीं हैं। अब हालत ये हो चुकी है कि इस टूटी हुई सड़क़ के कारण कई दोपहिया वाहन चालक गिर कर घायल हो रहे हैं। गाड़ियों के बंपर टूट जाते हैं और बारिश के समय समस्या और अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने महापौर कुलभूषण गोयल, नगर निगम आयुक्त आरके सिंह से मांग की है कि सेक्टर-14 की इस इंटरनल सड़क का नवनिर्माण करवाया जाए। यदि यह सड़क उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है, तो संबंधित विभाग को पत्र लिखकर इस संबंध में कार्रवाई के निर्देश दें।