फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The company owner absconded by raising the money by pretending to send him abroad

विदेश भेजने का झांसा देकर रकम बटोरकर कंपनी मालिक फरार

Thu, 02 Jan 2020 01:36 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
The company owner absconded by raising the money by pretending to send him abroad
खरड़। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर खरड़ में स्थित एक कंपनी कुछ युवकों से पैसे बटोरकर चलती बनी। इस संबंधी कुछ युवकों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खरड़ सिटी पुलिस स्टेशन में कई युवकों ने शिकायत दर्ज करवाई है कि ह्यूमन रिसोर्स एंड विर्टल इमिग्रेशन कंपनी ने उन्हें दुबई में अच्छी नौकरी दिलाने के सब्जबाग दिखाकर उनसे चालीस हजार रुपये तथा पांच हजार रुपये मेडिकल के नाम पर ले लिए। मेडिकल रिपोर्ट और वीजा लगवाने के लिए पासपोर्ट लेने के बाद कंपनी के लोगों ने युवकों को 28 नवंबर को दुबई जाने के लिए तैयार रहने को कहा लेकिन कंपनी द्वारा इस बारे में कोई सूचना नहीं आई तो इन युवकों ने दफ्तर के चक्कर लगाने शुरू कर दिए। हर बार कंपनी के कर्मचारी व मालिक उन्हें जल्द ही दुबई भेजने का झांसा देकर लौटाते रहे। 30 दिसंबर को जब यह युवक एक बार फिर कंपनी के दफ्तर में आए तो देखा कि दफ्तर पूरी तरह से खाली पड़ा है और उनके पास जो कंपनी के फोन नंबर कंपनी थे, वे सभी स्विच ऑफ है। इसके बाद उन्होंने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत खरड़ सिटी पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed