{"_id":"6aa85bca70ed0a9ab0025c20","slug":"two-groups-confronted-each-other-over-the-possession-of-a-plot-the-police-arrived-at-the-scene-and-defused-the-situation-mohali-news-c-71-1-mli1017-146971-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: प्लाट पर कब्जे करने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला करवाया शांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: प्लाट पर कब्जे करने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला करवाया शांत
विज्ञापन
जीरकपुर। लोहगढ़ क्षेत्र में सोमवार सुबह एक खाली प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। झगड़ा इतना बढ़ गया कि पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराना पड़ा। एक पक्ष में पूर्व विधायक एनके शर्मा के भाई यादविंदर शर्मा थे, जबकि दूसरे पक्ष में अंसारी प्लाईवुड के मालिक एहसान अंसारी और गुलफान अंसारी शामिल थे। दोनों ही पक्ष प्लॉट पर अपना मालिकाना हक जता रहे हैं। यादविंदर शर्मा ने आरोप लगाया कि यह प्लॉट उनकी दो से ढाई एकड़ पुश्तैनी जमीन का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि इस पर एक वाणिज्यिक प्रोजेक्ट काटा गया था और उनके पास सभी आवश्यक कागजात हैं। शर्मा के अनुसार, अंसारी प्लाईवुड वाले पिछले कुछ सालों से इस प्लॉट का इस्तेमाल सामान रखने के लिए कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्लॉट बेचे जाने के बाद जब इसे खाली करने को कहा गया, तो अंसारी प्लाईवुड के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। यादविंदर शर्मा ने बताया कि हमलावरों ने पहले गाली-गलौज की और फिर धक्का-मुक्की शुरू कर दी।
प्लाॅट पुश्तैनी जमीन का हिस्सा है : यादविंदर शर्मा
यादविंदर शर्मा ने कहा कि उन्होंने अंसारी प्लाईवुड के मालिक को प्लॉट खाली करने के लिए कहा था। उनके अनुसार, जब वे प्लॉट पर पहुंचे तो अंसारी प्लाईवुड वालों ने पहले से कुछ लोग बुला रखे थे। उन्होंने गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। शर्मा ने बताया कि यह उनकी पुश्तैनी जमीन है और उन्होंने इसे बेच दिया है। इसलिए उन्होंने प्लॉट खाली करने को कहा था।
प्लॉट के कागजात हैं उनके पास : अंसारी
एहसान अंसारी और गुलफान अंसारी ने यादविंदर शर्मा के आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि वे पिछले छह-सात सालों से यहां प्लाईवुड की दुकान चला रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि यह प्लॉट उनके पास है और उनके पास भी इसके कागजात मौजूद हैं। अंसारी भाइयों ने यादविंदर शर्मा पर बिना बात के हमला करने और उनका सामान प्लॉट से बाहर फेंकने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पार्षद चुनावों में अकाली दल का समर्थन न करने के कारण यह खुन्नस निकाली जा रही है। एहसान अंसारी ने बताया कि वह दिल के मरीज हैं और यदि उन्हें कुछ होता है, तो इसकी जिम्मेदारी यादविंदर शर्मा और अन्य हमलावरों की होगी।
विज्ञापन
दोनों पक्षों की शिकायत हमारे पास पहुंच गई है। दोनों पक्षों को अपने अपने कागजात लेकर आने के लिए बोला गया है। तथ्यों के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। - जसवीर सिंह तूर, एसएचओ थाना जीरकपुर।