फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The children were studying... the recharge ran out; the power went out, and their studies came to a halt

Mohali News: बच्चे पढ़ रहे थे...खत्म हो गया रिचार्ज<bha>;</bha> बिजली हुई गुल, पढ़ाई ठप

Sun, 19 Jul 2026 02:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
The children were studying... the recharge ran out; the power went out, and their studies came to a halt
मोहाली। प्रीपेड बिजली मीटर का रिचार्ज खत्म होने से फेज-3बी2 सरकारी प्राइमरी स्कूल में शनिवार को बिजली आपूर्ति गुल हो गई है। गर्मी में विद्यार्थियों की पढ़ाई भी ठप हो गई। गर्मी में बच्चों को बाहर बरामदे में बैठाया गया। शिक्षक भी बाहर भी टहलते नजर आए।
विज्ञापन

मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने इस पर पंजाब सरकार की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। बेदी ने आरोप लगाया कि स्कूलों को बिजली रिचार्ज के लिए अलग से कोई सरकारी कोष नहीं मिलता। उन्होंने बताया कि प्रीपेड मीटर का रिचार्ज खत्म होते ही बिजली कट जाती है, जिससे पूरा स्कूल अंधेरे में डूब जाता है। कई बार शिक्षक अपनी जेब से पैसे एकत्र कर मीटर रिचार्ज करवाते हैं।
विज्ञापन

जब यह राशि भी समाप्त हो जाती है, तो बच्चों को बिना बिजली के पढ़ना पड़ता है। बेदी ने कहा कि सरकार शिक्षा क्रांति और स्मार्ट स्कूलों के दावे करती है, पर सरकारी स्कूलों में बच्चों को बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। उनका तर्क था कि बिजली और पंखों के बिना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा संभव नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed