{"_id":"6480f052dd5e0c5b120a880c","slug":"the-car-coming-from-the-wrong-direction-hit-the-bike-the-young-mans-leg-was-broken-mohali-news-c-71-1-mli1002-1471-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: गलत दिशा से आ रही कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की टांग टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: गलत दिशा से आ रही कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की टांग टूटी
Thu, 08 Jun 2023 02:32 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Thu, 08 Jun 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
मोहाली। प्लाक्षा विश्वविद्यालय में फूड डिलिवरी का ऑर्डर देने जा रहे डिलिवरी ब्वॉय को गलत दिशा से तेज गति में आ रहे कार सवार ने सेक्टर-83 के पास टक्कर मार दी। हादसे में युवक की दाईं टांग दो जगह से फ्रैक्चर हो गई। वहीं, उसके दोस्त को भी चोटें लगीं। सोहाना थाना पुलिस ने कार नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता सुमित हाल वासी गांव कुंभड़ा और स्थायी निवासी गांव करसिंधू जिला जींद (हरियाणा) ने बताया कि वह एक फूड डिलिवरी कंपनी में काम करता है। 27 मई को वह एक प्लाक्षा विश्वविद्यालय से आए खाने के ऑर्डर को पहुंचाने के लिए खाना लेकर निकला था। इस दौरान उसका दोस्त जसपाल भी साथ में था। जब वे शाम करीब पौने पांच बजे सेक्टर-83 के पास पहुंचे और वहां से जा रहे थे कि तभी गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे कार सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गिर गए और उन्हें काफी चोटें लगीं। घटना के बाद कार चालक को मौके पर लोगों ने घेर लिया। वहीं, गाड़ी भी काफी टूट गई थी। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पास स्थित एक कंपनी में कॉल की तो वे गाड़ी लेकर आए और दोनों को पास के अस्पताल में पहुंचाया गया। वहां पर प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जीएमसीएच-32 में रेफर कर दिया। वहां आकर जांच करवाई तो पता चला कि उसकी दाईं टांग दो जगह से टूट चुकी है। इसके बाद डॉक्टरों ने बताया कि इसके दो ऑपरेशन करने होंगे। अभी डॉक्टरों ने एक ऑपरेशन करके रॉड डाल दी है। अभी एक ऑपरेशन होना बाकी है।
घटना के बाद अस्पताल आया कार सवार, जब खर्च बढ़ने लगा तो आना और फोन उठाना छोड़ा
अस्पताल में भर्ती सुमित ने बताया कि हादसे के बाद कार सवार जीएमसीएच-32 में आया था। वह उन्हें इलाज कराने की बात कह रहा था। दो-तीन दिन वह आया लेकिन उसके बाद उसने अस्पताल आने के साथ ही फोन उठाना भी छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि कार चालक की गलती के कारण ही उनका पैर टूटा है। उन्होंने पुलिस से उन्हें न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
घटना के बाद अस्पताल आया कार सवार, जब खर्च बढ़ने लगा तो आना और फोन उठाना छोड़ा
अस्पताल में भर्ती सुमित ने बताया कि हादसे के बाद कार सवार जीएमसीएच-32 में आया था। वह उन्हें इलाज कराने की बात कह रहा था। दो-तीन दिन वह आया लेकिन उसके बाद उसने अस्पताल आने के साथ ही फोन उठाना भी छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि कार चालक की गलती के कारण ही उनका पैर टूटा है। उन्होंने पुलिस से उन्हें न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन