फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The broom in all the three seats of the district, Kulwant Singh of AAP in Mohali, Anmol Gagan Mann in Kharar and Kuljit Singh Randhawa in Derabassi.

जिले की तीनों सीटों पर चला झाड़ू, मोहाली में आप के कुलवंत सिंह, खरड़ में अनमोल गगन मान और डेराबस्सी में कुलजीत सिह रंधावा रहे विजेता

Fri, 11 Mar 2022 12:05 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
The broom in all the three seats of the district, Kulwant Singh of AAP in Mohali, Anmol Gagan Mann in Kharar and Kuljit Singh Randhawa in Derabassi.
मोहाली। विधानसभा चुनाव-2022 के नतीजों में राज्य में चली आम आदमी पार्टी की लहर का असर जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर देखने को मिला। तीनों ही सीटों पर आप के उम्मीदवार भारी मतों से जीत दर्ज करने में कामयाब रहे हैं।
विज्ञापन

हलका खरड़ में आप उम्मीदवार अनमोल गगन मान जिले में सबसे अधिक मतों से विजयी रहीं। जबकि कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल को करारा झटका लगा है। विधानसभा हलका मोहाली में आप के उम्मीदवार कुलवंत सिंह कांग्रेस के उम्मीदवार, पूर्व सेहतमंत्री एवं विधायक बलबीर सिंह सिद्धू को 34097 मतों से हराकर पहली बार विधानसभा में पहुंचने से कामयाब रहे। वहीं, हलका डेराबस्सी में कुलजीत सिंह रंधावा कांग्रेस के दीपइंद्र सिंह ढिल्लों को 27721 मतों से हराया। जबकि हलका खरड़ से आप उम्मीदवार एवं गायिका अनमोल गगन माल ने शिअद उम्मीदवार रणजीत सिह गिल को 37388 मतों से शिकस्त दी है। यह सीट 2017 में भी आप के खाते में थी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह आठ बजे सेक्टर-78 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स और रतन प्रोफेशन कॉलेज में मतगणना शुरू हो गई थी। प्रशासन की ओर से मतगणना को शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। विधानसभा हलका मोहाली से आप के उम्मीदवार एवं पूर्व मेयर कुलवंत सिंह विजयी बने। उन्हें 77134 मत मिले, जबकि बलबीर सिंह सिद्धू को 43037 मतों से संतोष करना पड़ा। हालांकि बलबीर सिंह सिद्धू ने 2017 मेें इसी सीट पर 27738 मतों से जीत हासिल की थी। उन्होंने इस सीट पर लगातार तीन चुनाव जीते हैं। जबकि सिद्धू 15 साल से लगातार सत्ता में थे। हलका डेराबस्सी से कुलजीत सिंह रंधावा ने दीपइंद्र सिंह ढिल्लों को हराया। जबकि वहां से शिअद उम्मीदवार और दो बार विधायक रहे एन.के. शर्मा तीसरे नंबर पर रहे। रंधावा को जहां 70032 मत मिले, जबकि दीपइंद्र सिंह ढिल्लों ने 48311 मत हासिल किए। हलका खरड़ से अनमोल गगन मान ने शिअद उम्मीदवार रणजीत सिंह गिल को हराया, यहां पर अनमोल गगन मान को जहां 78723 मत मिले, वहीं रणजीत सिंह गिल को 40388 मतों से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल के प्रचार ने बढ़ाया जीत का अंतर
2017 में भले ही पंजाब में कांग्रेस की लहर थी, लेकिन आम आदमी पार्टी खरड़ विधानसभा हलका से अपना खाता खोलने में कामयाब रही थी। वहां से आप नेता कंवर संधू चुनाव जीते थे। लेकिन इस बार आप ने वहां से पंजाबी गायिका अनमोल गगन मान को चुनावी मैदान में उतारा था। उनके लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने प्रचार किया था। इसका असर उनके चुनाव नतीजों में देखने को मिला। इस दौरान वह 37388 मतों से विजयी रहीं और तीनों हलकों में उनकी सबसे बड़ी जीत है।

हैट्रिक का था सपना, एनके शर्मा रहे तीसरे नंबर पर
विधानसभा हलका डेराबस्सी की सीट पर शिरोमणि अकाली दल का कब्जा था। लेकिन इस बार चुनाव में पार्टी को झटका लगा है। शिअद उम्मीदवार एन.के. शर्मा इस बार जीत की हैट्रिक का सपना संजोए हुए थे, लेकिन आप ने उनका खेल बिगाड़ दिया। इस बार वह तीसरे नंबर पर रहे। जबकि कांग्रेस के दीपइंद्र सिंह ढिल्लों दूसरे नंबर पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed