फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The ashes of loved ones have been waiting for years at the Mohali crematorium

Mohali News: मोहाली के श्मशान घाट में वर्षों से अपनों का इंतजार कर रही अस्थियां

Fri, 27 Feb 2026 02:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
The ashes of loved ones have been waiting for years at the Mohali crematorium
मोहाली। श्मशान घाट में जहां अंतिम संस्कार के साथ परिजनों की भावनाएं और आस्था जुड़ी होती हैं, वहीं शहर के सेक्टर-73 स्थित श्मशान घाट में वर्षों से अस्थियां लावारिस पड़ी हैं। ये अस्थियां न सिर्फ मानवीय पीड़ा की कहानी बया करती हैं, बल्कि प्रशासन के सामने धार्मिक मर्यादा और सम्मानजनक निस्तारण की चुनौती भी खड़ी कर रही हैं। इसी को देखते हुए नगर निगम ने अब आम लोगों से अपील कर अस्थियों के सम्मानजनक निस्तारण के लिए एक माह का समय दिया है।
विज्ञापन

मोहाली के एकमात्र श्मशान घाट में करीब सात साल से अस्थियां रखी हुई हैं। इनको लेने कोई परिजन सामने नहीं आया। श्मशान घाट में पड़ी अस्थियों में से कई कोविड-19 महामारी के दौरान की हैं। उस दौरान संक्रमण के डर और आपात हालातों के कारण कई परिवार अस्थि-कलश लेकर नहीं जा सके। कुछ मामलों में परिजन अस्थियां लेने आए भी, लेकिन बाद में कारणवश उन्हें वहीं छोड़कर चले गए। इस समय यहां करीब 40 लोगों की अस्थियां पड़ी हैं। लंबे समय से पड़े रहने के कारण इनकी देखरेख और संरक्षण भी एक चुनौती बनता जा रहा है। इसी को देखते हुए नगर निगम ने जनहित में यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी व्यक्ति को लगता है कि इनमें से कोई अस्थि-कलश उनके परिवार या परिचित से संबंधित है, तो वे एक माह के भीतर नगर निगम कार्यालय में लिखित रूप से दावा कर सकते हैं। तय समय सीमा के बाद यदि कोई दावा प्राप्त नहीं होता, तो धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार अस्थियों का जल प्रवाह किया जाएगा। दावा करने वाले लोग नगर निगम कार्यालय सेक्टर-68 में लिखित रूप से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा निगम की ईमेल आईडी के माध्यम से भी दावा दर्ज करवाया जा सकता है। इसके अलावा निगम की ईमेल आईडी mcsasnagar@gmail.com के माध्यम से भी दावा दर्ज करवाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नगर निगम को इन अस्थियों के जल प्रवाह करने के लिए एक पत्र प्राप्त हुआ है। इसके बाद यह कार्रवाई शुरू की गई है। अस्थियों को लेकर नोटिस जारी कर लोगों को एक माह का समय दिया गया है। इसके बाद भी यदि कोई अस्थियां लेने नहीं आता, तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। - परमिंदर पाल, निगम कमिश्नर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed