फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The Akali Dal issued election manifesto promising 25 development works

25 विकास कार्यों के वायदे कर अकाली दल ने जारी किया चुनावी घोषणा पत्र

Wed, 10 Feb 2021 02:35 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
The Akali Dal issued election manifesto promising 25 development works
मोहली। मंगलवार को नगर निगम चुनाव के लिए चुनावी घोषणा पत्र सबसे पहले जारी करने में शिरोमणि अकाली ने बाजी मारी। अकाली दल ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में सत्ता में आने पर 25 काम करने का वायदा किया है। इनमें इलाके के रिहायशी एरिया में पार्किंग की समस्या खत्म करने के लिए भूमिगत पार्किंग, गैस पाइप लाइन, साइकिल ट्रैक- साइकिल शेयरिंग प्रोजेक्ट और किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा देना प्रमुख वायदों में शामिल है। वहीं, घोषणा पत्र में युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं और खिलाड़ियों का भी ख्याल रखा गया है। चुनावी घोषणा पत्र का शीर्षक मोहाली को चमकाना है और इसे देश का नंबर वन बनाना है।
विज्ञापन

चुनावी घोषणा पत्र जारी करते समय पूर्व सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा और अकाली दल के नेता चरणजीत सिंह बराड़ ने दावा किया है कि नगर निगम में मेयर बनने के बाद छह महीने के अंदर सभी प्रोजेक्ट लोगों की झोली में डालने की कोशिश करेंगे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और आजाद ग्रुप पर जमकर हमला बोला। वहीं, जब उनसे पूछा गया कि आप अपना निगम चुुनाव में मुकाबला किससे मानते हो तो इस पर उनका जवाब था कि उनका सीधा मुकाबला कांग्रेस से है। वहीं, जब उनसे पूछा गया कि पांच साल पहले वाले हालात बनते हैं। ऐसे में क्या वह आजाद ग्रुप के साथ मिलकर मेयर बनाएंगे तो नेताओं ने साफ मना कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक चुनावी घोषणा पत्र फेज-9 स्थित एक होटल में जारी किया गया। इसमें उन्होंने लोगों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए नगर निगम एरिया में सीसीटीवी कैमरे लगाने का वायदा किया है। इसके अलावा लोकल एरिया कमेटी बनाई जाएगी। जिसमें शहर के प्रमुख लोग शामिल किए जाएंगे। उनके हिसाब से शहर का विकास किया जाएगा। शहर को खंभा मुक्त करना, सभी बिजली की तारें अंडरग्राउंड बिछाना, स्ट्रे डॉग के लिए शेल्टर होम, साइकिल ट्रैक एवं सार्वजनिक साइकिल शेयरिंग प्रोजेक्ट, प्ले वे सुविधाओं, करियर काउंसिलिंग जैसी तमाम सुविधाओं से लैस सरकारी स्कूल की स्थापना करना और अभिभावक समिति बनाना, सिटी बस सर्विस, भूगिमत गैस पाइप लाइप प्रोजेक्ट को पूरा करना। लाइब्रेरियों को अपडेंट कर इंटरनेट की सुविधा देना, पार्कों के सौंदर्यीकरण के लिए बजट को दोगुना करना, कम्युनिटी सेंटर को सुधारना उनमें लोगों के ठहरने के लिए कमरे बनाने, किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा, सालाना बेस्ट पार्क ऑफ सिटी अवॉर्ड, पांच पार्कों का चयन। महिला कौशल विकास केंद्र स्थापित करना, बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच के लिए मोबाइल वैन, पुलिस वेरिफिकेश्न का काम ऑनलाइन, सभी एरिया में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए बूस्टर। शिकायतों के पंजीकरण और निपटारे के लिए एप, नए फायर स्टेश्न बनाने, नगर क्षेत्र में खाली पडे़ प्लॉटों की सफाई और सभी स्पोर्ट्स कांप्लेक्सों का शुल्क कम करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई प्रोजेक्टों पर वर्षों से चल रहा काम
जानकारी के मुताबिक अकाली दल ने जो 25 प्वाइंट अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किए हैं। उनमें से कई प्रोजेक्टों पर पहले से ही काम चल रहा है। लेकिन स्थानीय राजनीति के चलते वह प्रोजेक्ट पूरे नहीं हो पा रहे हैं। जिसमें सिटी बस सर्विस, डॉग शेल्टर होम, साइकिल ट्रैक, फायर स्टेशन बनाना और अन्य सुविधाएं शामिल हैं।

आजाद ग्रुप का घोषणा पत्र आज
जानकारी के मुुताबिक आजाद ग्रुप की तरफ से बुधवार को चुनावी घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। ग्रुप की ओर से इस संबंधी तैयारियां कर ली गई हैं। ग्रुप के प्रमुख कुलवंत सिंह ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में इस संबंधी संकेत दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed