फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The Akali Dal burned an effigy, staged a protest, and submitted a memorandum to the Deputy Commissioner

Mohali News: अकाली दल ने फूंका पुतला, धरना देकर डीसी को सौंपा ज्ञापन

Sun, 11 Jan 2026 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
The Akali Dal burned an effigy, staged a protest, and submitted a memorandum to the Deputy Commissioner
मोहाली। शिरोमणि अकाली दल ने आप के खिलाफ जिला प्रशासनिक परिसर के बाहर धरना दिया। इस दौरान आप नेता आतिशी समेत पार्टी के नेतृत्व पर तीखा हमला किया गया। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान आतिशी का पुतला फूंका और बाद में डिप्टी कमिश्नर के माध्यम से पंजाब के राज्यपाल व दिल्ली विधानसभा स्पीकर के नाम ज्ञापन सौंपा। धरने की अगुवाई पार्टी के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डेराबस्सी एनके शर्मा और जिला प्रधान परविंदर सिंह सोहाना ने की।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के पंजाब में सत्ता में आने के बाद प्रदेश में विभिन्न धर्मों से जुड़ी बेअदबी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसमें आप पार्टी की सीधी भूमिका है। जिला प्रधान परविंदर ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के संरक्षण में दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी द्वारा इस्तेमाल की गई आपत्तिजनक भाषा से न केवल पंजाब बल्कि देश-विदेश में बसे पंजाबियों की भावनाएं आहत हुई हैं। धरने को एसजीपीसी सदस्य चरणजीत सिंह कालेवाल, युवा नेता रविंदर सिंह खेड़ा, मनजीत सिंह मल्कपुर, राजिंदर सिंह ईसापुर, हरजीत सिंह पन्नू, सुखविंदर सिंह छिंदी, मनमोहन कौर सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed