फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The acquaintance raped a minor girl, found out when she became pregnant

जान पहचान वाले ने नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो चला पता

Sun, 22 Mar 2020 12:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
The acquaintance raped a minor girl, found out when she became pregnant
मोहाली। सोहाना थाने में एक नाबालिग मंदबुद्घि लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का खुलासा तब हुआ, जब लड़की गर्भवती हो गई। आरोपी पीड़ित लड़की के परिवार का ही जानकार है। वह काफी समय से पीड़ित को शिकार बना रहा था। सोहाना थाने की पुलिस ने इस मामले के आरोपी व्यक्ति अनूप सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया है।
विज्ञापन

सोहाना थाने में लड़की की मां की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। लड़की की मां ने बताया कि जब उनकी लड़की के पेट में दर्द हुआ तो वह बेटी को डॉक्टर के पास ले गई। वहां जब डॉक्टर ने चेकअप किया तो पता चला कि वह गर्भवती है। यह सुनकर मां के होश उड़ गए और जब उसने अपनी बेटी से पूछा तो उसने मां को सारी सच्चाई बता दी। लड़की की मां ने बताया कि आरोपी ने उनकी बेटी से दुष्कर्म किया है। जब वह घर पर नहीं होती थी तो आरोपी अकसर उनके घर पर आता रहता था। इसी दौरान उसने बेटी को दुष्कर्म का शिकार बनाया है। इसके बाद उन्होंने इस बारे में अपने पति को बताया। जिसके बाद इस संबंधी पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि इस तरह के दुष्कर्म के केस का यह पहला मामला नहीं है। जबकि पहले भी ऐसे मामले आ चुके हैं। फेज-1 के थाने के एरिया में एक सौतेले पिता ने अपनी बेटी को दुष्कर्म का शिकार बनाया था। इसके बाद लड़की गर्भवती हो गई थी। इस मामले में आरोपी युवक के पिता पर भी केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed