फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The accused was arrested after six years of cheating two lakhs in the name of a plot

Mohali News: प्लाॅट के नाम पर दो लाख ठगे छह साल बाद आरोपी गिरफ्तार

Thu, 24 Apr 2025 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
The accused was arrested after six years of cheating two lakhs in the name of a plot
जीरकपुर। पुलिस ने 2019 से पकड़ से बाहर एक ठग को प्लॉट बेचने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बहादुर सिंह निवासी मानकपुर पिंजौर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। वह पिछले छह साल से पुलिस की पकड़ से बाहर था। पुलिस ने इसको पिंजौर के गांव मानकपुर में उसके घर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी नथी ने बताया कि बलदेव सिंह निवासी शिमला ने जीरकपुर थाने में शिकायत दी थी कि बहादुर सिंह निवासी मानकपुर ने पिंजौर में उसे दस लाख रुपये एक प्लाॅट किसी से दिलाया था। जिसकी पूरी रकम मैंने उसको दे दी थी। लेकिन बहादुर सिंह ने प्लाॅट मालिक को आठ लाख रुपये देने के बाद दो लाख रुपये खुद रख लिए थे। इसके बाद प्लाॅट मालिक ने उसे प्लाॅट देने से मना कर दिया था और उसके आठ लाख रुपये वापस कर दिए थे। इसके बाद जो दो लाख बहादुर सिंह ने रखे थे वह वापस नहीं किए, जिसकी शिकायत उन्होंने 2019 में जीरकपुर थाने में की थी क्योंकि सारा लेनदेन यहीं हुआ था। उस दौरान पुलिस ने आरोपी बहादुर सिंह के खिलाफ ठगी का केस दर्ज किया था। इसके बाद से आरोपी बहादुर सिंह एक बार भी पेश नही हुआ और तभी से लापता चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के बाद एक दिन पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed