फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Terrorist Landa's special henchman and drug smuggler Rajan Bhatti captured after encounter in Mohali.

Mohali News: मोहाली में मुठभेड़ के बाद आतंकी लंडा का खास गुर्गा व नशा तस्कर राजन भट्टी काबू

Fri, 09 Feb 2024 04:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Terrorist Landa's special henchman and drug smuggler Rajan Bhatti captured after encounter in Mohali.
मोहाली। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने वीरवार को सेक्टर-70 में मुठभेड़ के बाद नशा व हथियार तस्कर राजन भट्टी को गिरफ्तार कर लिया। राजन भट्टी कनाडा बैठे कुख्यात आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लंडा का खास गुर्गा है। मुठभेड़ के दौरान राजन ने स्पेशल सेल पर फायरिंग की तो टीम ने जवाबी कार्रवाई की। हालांकि इसमें किसी को गोली नहीं लगी। इस दौरान कंटीले तारों में उलझकर राजन घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। राजन भट्टी पर पंजाब के अलग-अलग शहरों में एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट, हत्या, हत्या के प्रयास समेत कई मामले दर्ज हैं। इनमें एनडीपीएस के ही 15 से अधिक शामिल हैं। वह कई मामलों में भगोड़ा था। एसएसओसी काफी समय से उसे पकड़ने की कोशिश कर रही थी। कई बार ट्रैप भी लगाया था लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था। वीरवार को एसएसओसी को इनपुट मिला कि राजन भट्टी सफेद रंग की बीएमडब्ल्यू कार में सेक्टर-70 की ओर आ रहा है। सूचना पर एसएसओसी और स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्रांच (एसआईबी) ने मिलकर ट्रैप लगा दिया। जब राजन भट्टी बीएमडब्ल्यू कार में सेक्टर-70 पहुंचा तो उसे भनक लग गई कि पुलिस की विशेष टीमें उसका पीछा कर रहीं हैं।
विज्ञापन

इसके बाद राजन भट्टी भागने लगा। संयुक्त टीम उसका पीछा करने लगी। इसी दौरान वह कार लेकर एक गली में घुस गया लेकिन आगे रास्ता बंद था। खुद को घिरा देख राजन कार से बाहर निकला और एक घर (कोठी नंबर- 395) का गेट फांदकर अंदर घुस गया और एसएसओसी की टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एसएसओसी टीम ने भी गोलियां चलाईं। इस बीच कोठी का गेट फांदते समय वहां लगे कंटीले तारों से राजन के जख्मी हो गए। वहां फर्श पर खून बिखरा पड़ा था। स्पेशल सेल का कहना है कि खून उसके हाथों से निकला है, उसे गोली नहीं लगी है।
विज्ञापन

पहले बताया जा रहा था कि घायल राजन भट्टी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल फेज-6 ले जाया गया है लेकिन स्पेशल सेल की टीम उसे वहां लेकर नहीं पहुंची। उसे किसी गुप्त स्थान पर ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकी लंडा के इशारे पर टारगेट किलिंग समेत अन्य अपराध को दे रहा था अंजाम
राजन से पूछताछ में सामने आया है कि वह आतंकी लखबीर सिंह लंडा हरीके का खास गुर्गा है और उसी के निर्देशों पर काम करता है। लंडा के कहने पर ही पंजाब में अलग-अलग जगहों पर वह टारगेट किलिंग व रंगदारी वसूल का काम कर रहा था। आतंकी लंडा मोहाली स्थित पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर आरपीजी हमले का मुख्य साजिशकर्ता है। राजन भट्टी पिछले आधे दशक से अधिक समय से पंजाब पुलिस का भगोड़ा है। आपराधिक सहयोगियों के आधुनिक नेटवर्क व सुरक्षित घरों में छिपे रहने के कारण वह अब तक पुलिस की पकड़ से दूर था। राजन का आपराधिक कारोबार मुख्य तौर पर हेरोइन की गैरकानूनी तस्करी और गैरकानूनी हथियारों व गोला बारूद की तस्करी करना है।

राजन को एसएसओसी पहले भी कर चुकी है गिरफ्तार
राजन भट्टी को पहले भी एसएसओसी की टीम ने गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ 23 अगस्त 2022 को एसएसओसी थाने में एफआईआर नंबर-6 दर्ज हुई थी। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 153, 153ए, 212, 216, 120बी व आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में हरजसनीत सिंह निवासी गांव कोट शमीर बठिंडा व कमलजीत सिंह उर्फ प्रिंस निवासी गांव गुलाबगढ़ बठिंडा भी नामजद थे जो इसके करीबी साथी थे। उस समय राजन भट्टी से एक पिस्टल 30 बोर व एक 315 बोर की राइफल बरामद हुई थी। एसएसओसी की टीम भट्टी से उसके आपराधिक नेटवर्क व सहयोगियों के बारे में पूछताछ कर रही है।


कोट
राजन ने स्पेशल टीम पर गोली चलाई तो टीम ने जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में राजन को गोली नहीं लगी है। उसके हाथ कंटीले तारों से जख्मी हुए हैं। उसका मेडिकल फेज-6 स्थित सरकारी सिविल अस्पताल में करवाया गया है। अब उससे पूछताछ की जाएगी।
- गुरचरण सिंह, डीएसपी, एसएसओसी, मोहाली

कुरुक्षेत्र। धूप खिलने पर धूप का आनंद लेते लोग। संवाद

कुरुक्षेत्र। धूप खिलने पर धूप का आनंद लेते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed