फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Tenants' allegation: When the landlord asked to get the tap repaired, he got beaten.

किराएदारों का आरोप : नल ठीक करवाने के लिए कहा तो मकान मालिक ने पिटवाया

Sun, 11 Feb 2024 03:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Tenants' allegation: When the landlord asked to get the tap repaired, he got beaten.
मोहाली। शाहीमाजरा में किराएदार ने मकान मालिक को नल ठीक कराने के लिए बोला तो उसने 10-15 लोगों को बुलाकर पिटवाया। किराएदारों में से एक के सिर पर गहरी चोट आई है। इसके चलते उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने पुलिस को सूचना दे दी है। घायल सौरव सिंह निवासी शाहीमाजरा ने बताया कि दस दिन पहले उसने दो दोस्तों के साथ मिलकर एक घर किराए पर लिया है। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे जब वह काम से घर लौटे तो उन्होंने देखा कि घर में नल लीक कर रहा था। इसके बाद उन्होंने मकान मालिक को नल लीकेज को ठीक करवाने के लिए फोन कर दिया। इस बात पर वह भड़क गया और कहने लगा कि वह उनका नौकर नहीं है और वे खुद ही नल ठीक करवा लें। जब उन्होंने उससे कहा कि वह इलाके में नए आए हैं और वे किसी प्लंबर को नहीं जानते हैं। इस पर वह भड़क गया और उन्हें गालियां देने लगा और उन्हें घर पर आकर जान से मारने की धमकी देने लगा। इस पर उन्होंने उसका फोन काट दिया। रात करीब 9 बजे 10 से 15 व्यक्तियों को लेकर उसके घर में घुस गया जिनके हाथ में डंडे और रॉड थी। घायल और उसके साथ चार दोस्त उस समय कमरे में मौजूद थे। उन्होंने सभी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। सभी को हाथ पैर में अंदरूनी चोटें आई हैं और सौरव के सिर में रॉड लगने से उसका सिर से खून बहने लगा। इसके बाद उसके दोस्तों ने उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसके सिर में चार टांके लगे हैं। इस संबंध में फेज-8 थाना पुलिस ने घायल का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed