फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Tenant attacked the landlord, injured him

Mohali News: किराएदार ने किया मकान मालिक पर हमला, घायल

Tue, 22 Apr 2025 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Tenant attacked the landlord, injured him
मोहाली। गांव जुझारनगर में मकान खाली करने के विवाद में एक दंपती ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मकान मालिक पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें मकान मालिक कुलदीप बिजलवाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको इलाज के लिए फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डाक्टर ने मामले को लेकर संबंधित पुलिस को सूचना दे दी है। घायल ने बताया कि उसके घर में किराए पर एक दंपती रहता है। जिन्हें वीरवार को घर खाली करने की बात कही थी। इसी बात से नाराज होकर दंपती ने शनिवार दोपहर करीब सवा दो बजे तीन अन्य व्यक्तियों को साथ लेकर उस पर हमला कर दिया। जब उसने शोर मचाया तो हमलावरों ने उसके कमरे में सामान तोड़ना शुरू कर दिया और कमरे में पड़े 20 हजार रुपये की नकदी लेकर वहां से फरार हो गए। पड़ोसियों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया। दूसरी और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed