फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Ten years imprisonment, 25 thousand fine for trying to rape a six-year-old girl

छह साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश में दस साल की सजा, पच्चीस हजार जुर्माना

Fri, 09 Sep 2022 01:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Ten years imprisonment, 25 thousand fine for trying to rape a six-year-old girl
मोहाली। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश में वीरवार को अतिरिक्त जिला सेशन जज ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने सरकारी और बचाव पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद आरोपी संजय कुमार को धारा-376ए, बी और 511 में दोषी ठहराते हुए उसे दस साल की कैद और 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। सजा सुनाए जाने के बाद दोषी को जेल भेज दिया गया है। इस मामले में सोहाना थाने में पीड़ित बच्ची के पिता ने केस दर्ज करवाया था। उन्होंने बताया था कि आठ अक्तूबर 2019 को वह काम से बाहर गए थे। दशहरा होने के चलते उनके साथ रहने वाले लोग भी मेले में गए हुए थे। इस दौरान उनकी पत्नी ने बच्ची को कोई सामान लेने के लिए दुकान पर भेजा। इस दौरान आरोपी उसकी बच्ची को अपने साथ ले गया। तो पत्नी ने उसे बताया कि आरोपी ने बच्ची के मुंह में कपड़ा डाला हुआ था। इसी दौरान उसकी नजर आरोपी पर पड़ गई। उसने बड़ी मुश्किल से अपनी बच्ची को बचाया। वहीं, संजय कुमार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो और दुष्कर्म की कोशिश के तहत केस दर्ज किया था। इसके बाद विजिलेंस ने आरोपी को काबू कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed