फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Ten steps from the police beat box in Zirakpur, the shopkeeper was robbed by stabbing him in broad daylight.

जीरकपुर में पुलिस बीट बॉक्स से दस कदम पर दिन दहाड़े दुकानदार को चाकू से वार कर लूटा

Wed, 29 Sep 2021 02:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Ten steps from the police beat box in Zirakpur, the shopkeeper was robbed by stabbing him in broad daylight.
जीरकपुर। शहर के भीड़भाड़ वाले मुख्य पटियाला चौक पर मंगलवार को दिन दहाड़े एक महिला समेत तीन लुटेरे एक दुकानदार के साथ मारपीट कर उससे सोने की चेन और कड़ा लूट कर ले गए। हैरानी की बात है कि यह वारदात पुलिस बीट बॉक्स के नजदीक करीब 10 कदम की दूरी पर हुई है। इस वारदात के बाद पटियाला चौक के नजदीक बाजार में सनसनी फैल गई। हालांकि पुलिस इस लूट में लेनदेन के एंगल से भी जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने आशु जनरल स्टोर के मालिक मनजोत सिंह की ओर से दी गई शिकायत पर एक महिला और दो युवकों के खिलाफ लूट की वारदात के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता दुकानदार मनजोत ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 11 बजे दो युवक इनोवा कार से आए और 1800 रुपये का सामान पैक करवाया। उस समय मेरे पास एक पड़ोसी दुकानदार भी खड़ा हुआ था तो वह बोले कि हमारे पास पैसे कम हैं, अभी यह समान आप रख लो, हम बाद में ले जाएंगे। इसके बाद जब दोपहर को वह खाना खाकर बैठा हुआ था तो 3 बजे दो युवक उसी इनोवा कार से आए और पैक किया हुआ समान देने के लिए बोला। जैसे ही वह सामान उठाकर देने के लिए घुमा तो दोनों युवकों ने उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया और उसे बंदी बना लिया। जैसे ही उसने उनके चुंगल से भागने की कोशिश की तो लुटेरों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, इस दौरान हाथापाई में दुकान के शीशे भी टूट गए और लुटेरों ने उसे नीचे गिरा दिया। इसके बाद लुटेरों ने उसके गले से सोने की चेन और हाथ में पहना हुआ सोने का कड़ा निकाल लिया और चाकू से उसके हाथ और गर्दन पर भी वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद लुटेरे इनोवा कार में बैठकर मौके से फरार हो गए। यह इनोवा कार सड़क के दूसरी ओर खड़ी हुई थी और इसमें उनके साथ पहले आई महिला बैठी हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस बीट बॉक्स के सामने सड़क पार हुई वारदात
जीरकपुर पटियाला चौक पर जिस जगह पुलिस का बीट बॉक्स बना हुआ है, यहां हर समय करीब आधा दर्जन ट्रैफिक पुलिस मुलाजिम तैनात रहते हैं। इससे मात्र दस कदम की दूरी पर यह दुकान है जहां यह लूट हुई है। बता दें कि पटियाला चौक पर ही पटियाला की ओर जाने वाली बसें रुकती हैं और यहां हर समय भीड़ रहती है। जिस जगह वारदात हुई है यहां पर दिन में भी अकसर जाम लगता है। फिर भी लूट की वारदात होना पुलिस की सुरक्षा प्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट को पुराने झगड़े से जोड़कर देख रही पुलिस
अभी मामले की जांच की जा रही है, हालांकि हमले में दुकानदार मनजोत को चोटें आई हैं। पुलिस को दी शिकायत में मनजोत ने यह भी बताया कि उसका किसी के साथ पुराना झगड़ा भी चल रहा है। पुलिस इस लूट को पुराने झगड़े के साथ जोड़कर भी देख रही है। पुलिस जांच में जुटी हुई है पूरी पड़ताल के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। - ओंकार सिंह बराड़, एसएचओ थाना जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed