{"_id":"65dc8aba7213f2c74c0d5fef","slug":"teenagers-foot-climbed-on-the-roof-fell-from-the-first-floor-mohali-news-c-71-1-spkl1001-111990-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: छत पर खेलने चढ़े किशोर का पैर फिसला, पहली मंजिल से गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: छत पर खेलने चढ़े किशोर का पैर फिसला, पहली मंजिल से गिरा
विज्ञापन
घायल के सिर में लगे पांच टांके, फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। खरड़ के एक घर में छत पर खेलने के लिए चढ़ा लगभग 14 वर्षीय किशोर पहली मंजिल से नीचे गिर गया। इससे उसके सिर पर गहरी चोट लगी, जिसके बाद घर वालों ने उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसके सिर पर पांच टांके और अन्य अंदरूनी चोट लगी है। घायल प्रदीप वासी खरड़ के परिजनों ने बताया कि सोमवार को सुबह 11 बजे ही प्रदीप खेलने के लिए छत पर चढ़ गया था। कुछ देर खेलने के बाद वह जब नीचे आने लगे तो भागते हुआ पैर फिसल गया। इससे वह पहली मंजिल से नीचे गिर गया, जिसके बाद जब घर वालों ने बाहर आकर देखा तो वह बेसुध पड़ा हुआ था। उसके सिर से काफी खून भी बह रहा था। इस पर घर वालों ने उसे लेकर सीधा खरड़ के अस्पताल लेकर गए जहां से उन्हें फेज-6 के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। डॉक्टरी जांच में उसके सिर पर पांच टांके और शरीर में अन्य जगह पर अंदरूनी चोट आई है।