{"_id":"67ba1d7fed1c58d3e501fe24","slug":"technology-extension-center-will-be-built-in-polytechnic-laboratories-for-mechatonics-electrical-vehicles-and-computer-science-will-be-built-mohali-news-c-71-1-mli1005-125878-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पॉलिटेक्निक में बनेगा प्रौद्योगिकी विस्तार केंद्र, मेकाटोनिक्स, इलेक्ट्रिकल व्हीकल्स और कंप्यूटर साइंस की बनेंगी प्रयोगशालाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पॉलिटेक्निक में बनेगा प्रौद्योगिकी विस्तार केंद्र, मेकाटोनिक्स, इलेक्ट्रिकल व्हीकल्स और कंप्यूटर साइंस की बनेंगी प्रयोगशालाएं
विज्ञापन
सरकारी पॉलिटेक्निक काॅलेज खूनीमाजरा और सीटीआर प्रबंधकों में एमओयू साइन करने के दाैरान माैजूद वि
मोहाली। अब मोहाली के सरकारी पॉलिटेक्निक में जल्द ही प्रौद्योगिकी विस्तार केंंद्र स्थापित किया जाएगा। इसे भारत सरकार की हब एंड होप योजना के तहत बनाया जाएगा। सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज खूनी माजरा में इसके बनने से युवाओं को नई से नई जानकारियां भी मिल सकेंगी। इस केंद्र में मेकाटोनिक्स, टूल एंड डाई, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल व्हीकल्स और कंप्यूटर साइंस से संबंधित उन्नत मशीनरी और प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। प्रशिक्षण के साथ-साथ इस योजना के तहत उत्पादन इकाइयां भी स्थापित की जाएंगी।
इस बारे में तकनीकी शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक रविंदर सिंह हुंदल ने बताया कि इस संबंध में सेंट्रल टूल रूम लुधियाना के प्रबंध निदेशक एपी शर्मा और सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज खूनी माजरा की प्रिंसिपल रक्षा किरण के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस पहल से युवाओं का तकनीकी ज्ञान बढ़ने से उनका विदेश की तरफ पलायन रुकेगा, जिससे वे स्वरोजगार की तरफ प्रेरित होंगे।
सिविल इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी इंचार्ज प्रो. गुरबख्शीश सिंह अंटाल ने बताया कि भारत सरकार की इस योजना के तहत कॉलेज में 10 करोड़ रुपये की लागत से प्रौद्योगिकी विस्तार केंद्र स्थापित किया जाएगा। इस क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों की मांग के अनुसार सेंट्रल टूल रूम लुधियाना के मॉडल पर विश्वस्तरीय तकनीकी की वर्कशॉप स्थापित की जाएगी। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित सेंट्रल टूल रूम इंस्टीट्यूट लुधियाना के सहायक निदेशक प्रशिक्षण जगदीप सिंह और प्रिंसिपल रक्षा किरण ने कहा कि इस समझौते के सफलतापूर्वक पूरा होने से मोहाली, रोपड़, फतेहगढ़ साहिब और चंडीगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। प्रिंसिपल रक्षा किरण ने कहा कि सीटीआर लुधियाना के साथ सहयोग पॉलिटेक्निक छात्रों के लिए महत्वपूर्ण और फायदेमंद साबित होगा, जिन्हें उन्नत व्यावहारिक शिक्षा के अवसर मिलेंगे।