{"_id":"611d73608ebc3e79e701c03e","slug":"teachers-test-will-be-held-from-26-to-28-in-every-district-for-educational-improvement-will-be-held-in-amritsar-mohali-news-pkl4237509119","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैक्षणिक सुधार के लिए हर जिले में 26 से 28 तक होगा शिक्षकों का टेस्ट, अमृतसर में आयोजित किया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शैक्षणिक सुधार के लिए हर जिले में 26 से 28 तक होगा शिक्षकों का टेस्ट, अमृतसर में आयोजित किया जाएगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। शिक्षकों की शोध एवं शैक्षिक गतिविधियों को गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए शिक्षकों के जिला स्तरीय टेस्ट 26 से 28 अगस्त तक करवाए जाएंगे। इसमें ब्लॉक स्तर पर अग्रणी रहने वाले शिक्षक हिस्सा लेंगे। इसके बाद राज्य स्तरीय शिक्षक टेस्ट 1 से 3 सितंबर तक होगा और यह टेस्ट एससीईआरटी की देखरेख में करवाए जा रहे हैं। इससे पहले ब्लॉक स्तरीय टेस्ट ऑनलाइन करवाए गए थे। जबकि जिला और राज्य स्तरीय टेस्ट कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ऑफलाइन करवाए जाने की तैयारी है।
पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग अपने शिक्षकों की शोध एवं शैक्षिक गतिविधियों को गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए शिक्षक टेस्ट करवा रहा है। इसके आयोजन का जिम्मा स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग यानि एससीईआरटी को सौंपा गया है। कोरोना काल की तालाबंदी के दौरान ब्लॉक स्तरीय टीचर टेस्ट ऑनलाइन करवाए गए थे। इसके बाद जिला स्तरीय शिक्षक टेस्ट जुलाई में होने थे, जिन्हें रद्द कर दिया गया था। अब टीचर टेस्ट की तारीख की घोषणा एससीईआरटी ने कर दी है। ब्लॉक स्तर पर अग्रणी रहे शिक्षकों का विषय वार टेस्ट 26 से 28 अगस्त तक होगा। जिले में अग्रणी रहने वाले शिक्षक राज्य स्तरीय टीचर टेस्ट में हिस्सा लेंगे। राज्य स्तरीय टीचर टेस्ट 1 से 3 सितंबर तक अमृतसर में होगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए एससीईआरटी के सहायक निदेशक शलिंदर सिंह ने बताया कि प्रत्येक विषय में राज्य में प्रथम स्थान हासिल करने वाले हरेक शिक्षक को 5100 रुपये, जिला स्तर पर हरेक को 2100 रुपये और ब्लॉक स्तर पर प्रथम आने वाले हरेक शिक्षक को 501 रुपये नकद इनाम ओर प्रशंसा पत्र प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिक्षक टेस्ट कोविड नियमों का पालन करते हुए करवाया जाएगा। परीक्षा कक्ष में 15 से अधिक शिक्षकों को नहीं बैठाया जाएगा। सहायक निदेशक ने बताया कि राज्य स्तरीय टेस्ट के लिए प्रत्येक जिले के शिक्षकों को 30 अगस्त तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवानी होगी।