फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Teachers should not disturb the marriage of CM Channi's son, police put strict guard

सीएम चन्नी के बेटे की शादी में खलल न डालें शिक्षक, पुलिस ने लगाया सख्त पहरा

Mon, 11 Oct 2021 01:51 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Teachers should not disturb the marriage of CM Channi's son, police put strict guard
खरड़। शनिवार देर शाम स्थानीय बस स्टैंड के पास स्थित पानी की टंकी पर चढ़े 3 शिक्षकों को नीचे उतारने में प्रशासन रविवार को असफल साबित हुआ। रविवार पूरा दिन न तो पंजाब सरकार की तरफ से कोई नुमाइंदा और न ही स्थानीय प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर बातचीत करने के लिए आया। जबकि सारा प्रशासन सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के बेटे नवजीत सिंह के विवाह में व्यस्त रहा। दूसरी ओर, सुनील, हरप्रीत व रंजीत रविवार को सारा दिन टंकी के ऊपर बैठे रहे।
विज्ञापन

रविवार डीएसपी स्तर के अधिकारी की घटनास्थल पर ड्यूटी लगाई गई, वो इसलिए मुख्यमंत्री चन्नी के बेटे के विवाह में ये शिक्षक कोई रुकावट न डाल सकें। इसके चलते रविवार सुबह 7 बजे पुलिस के उच्च अधिकारी खरड़ पहुंचना शुरू हो गए और अस्पताल रोड पर बैरिकेड लगाकर सड़क को पूरी तरह से बंद कर दिया। जबकि हाईवे से लेकर मुख्यमंत्री निवास तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस अधिकारियों की तैनात की गई, ताकि प्रदर्शनकारी घर से बाहर निकलते समय कोई खलल न डाल सकें।
विज्ञापन

रविवार को जहां 20 शिक्षक पानी की टंकी के नीचे बैठे थे। पुलिस ने उसके मेन गेट पर बैरिकेड्स लगाकर पूरी तरह से बंद कर दिया गया। इस स्थान पर न तो बाहर से आने वाले अंदर दाखिल हो सका और न ही अंदर मौजूद व्यक्ति बाहर जा सका। यहां तक कि पुलिस ने वहां बने बाथरूमों को ताला लगाकर बंद कर दिया और दिनभर पानी की टंकी के नीचे बैठे टीचरों को पीने के लिए पानी तक नसीब नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनहित विकास कमेटी के प्रधान ने खुलवाए ताले
वहीं, देर शाम को जनहित विकास कमेटी खरड़ के प्रधान रंजीत हंस को जब पता चला कि सुबह से अध्यापक भूखे-प्यासे बैठे हैं, उन्होंने मौके पर पहुंचकर सभी अध्यापकों के लिए पानी व लंगर का इंतजाम करवाया। इसके साथ ही प्रशासन से आग्रह करके बाथरूमों के ताले खुलवाए। वहीं, टंकी पर चढ़े तीनों अध्यापकों की मांग है कि उन्हें अधिसूचना की कॉपी से कुछ कम मंजूर नहीं। सरकार से अधिसूचना की कॉपी मिलने के बाद ही नीचे उतरेंगे।
संवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed