फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Taxi looted at gunpoint near Radha-Krishna temple

Mohali News: राधा-कृष्ण मंदिर के पास गन पाॅइंट पर टैक्सी लूटी

Fri, 14 Mar 2025 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Mar 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Taxi looted at gunpoint near Radha-Krishna temple
सीसीटीवी में कैद लुटेरों की कार। संवाद 
मोहाली। फेज-2 राधा कृष्ण मंदिर के पास बुधवार देर रात करीब सवा 12 बजे स्विफ्ट कार में आए चार लुटेरे गन पॉइंट पर टैक्सी लूटकर भाग गए। टैक्सी ड्राइवर नवदीप सवारियां छोड़कर खरड़ से वापस आ रहा था। सीसीटीवी कैमरे में लुटेरों की गाड़ी ट्रेस हो गई है। आरोपी नवदीप की स्विफ्ट डिजायर टैक्सी लेकर भाग गए। टैक्सी में जीपीआरएस लगा था, लुटेरों ने करीब 10 किलोमीटर दूर चप्पड़चिड़ी के पास उसे डी-एक्टिवेट कर दिया। वारदात के तुरंत बाद पुलिस कंट्रोल रूम पर इसकी सूचना दी गई। पीसीआर पार्टी और फेज-1 पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने नवदीप के बयान दर्ज करने के उपरांत अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

फेज-2 में राज टैक्सी स्टैंड (टूर एंड ट्रैवल) के मालिक राजविंदर सिंह ने बताया कि नवदीप उनके स्टैंड पर ड्राइवर की नौकरी करता है। वह स्विफ्ट डिजायर में सवारियां लेकर देहरादून गया था। देहरादून से उसने खरड़ सवारियां छोड़नी थी। बुधवार रात करीब सवा 12 बजे जब वह खरड़ से सवारियां छोड़कर स्टैंड पर गाड़ी खड़ी करने आ रहा था, तो फेज-1 बैरियर के पास उसने खाने का कुछ सामान पैक करवाया। वहीं से लुटेरे अपनी स्विफ्ट कार में उसका पीछा करने लगे। जब नवदीप फेज-2 राधा कृष्ण मंदिर के पास पहुंचा तो लुटेरों ने ओवरटेक करके अपनी गाड़ी उसके आगे लगा दी। गाड़ी में चार लोग सवार थे। उसमें दो युवक गाड़ी से बाहर निकले, जिनमें एक के पास पिस्टल थी। एक लुटेरे ने नवदीप से नकदी के बारे में पूछा। नवदीप ने लुटेरों से कहा कि नकदी उसके पास नहीं है। तभी दूसरे युवक ने पिस्टल तानकर उसे गाड़ी से बाहर निकाला और एक युवक उसकी डिजायर लेकर फरार हो गया। तीनों लुटेरे अपनी दूसरी गाड़ी में उसके पीछे भाग गए।
विज्ञापन


लूट की वारदात में फेज-1 थाने में लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज से गाड़ी ट्रेस कर रहे हैं। टीमों ने जांच शुरु कर दी है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। -दीपक पारीक, एसएसपी मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed