{"_id":"6244bdce8c33a036091b94d6","slug":"tanker-driver-caught-spilling-contaminated-water-in-the-fields-mohali-news-pkl446187969","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में दूषित पानी गिराता टैंकर चालक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों में दूषित पानी गिराता टैंकर चालक काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेराबस्सी। बरवाला रोड पर खेतों में दूषित पानी गिराते हुए एक टैंकर चालक को लोगों ने रंगे हाथों काबू किया है। खेत मालिक ने इसकी जानकारी हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस व प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के आधिकारियों के साथ उन्होंने मौके पर पहुंचकर पानी के नमूने भरवाए।
इस मौके टैंकर चालक मेवा सिंह ने बताया कि वह बरवाला रोड पर स्थित एक फैक्टरी से सीवरेज का दूषित पानी यहां गिराने के लिए लाया था। चालक ने बताया कि फैक्टरी प्रबंधक दूषित पानी फेंकने के लिए 400 रुपये प्रति टैंकर देते हैं। वहां मौजूद सुखविंदर सिंह, जगजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह आदि ने बताया कि यह पानी केमिकल फैक्टरियों का दूषित पानी है। लोगों ने आरोप लगाया कि फैक्टरी प्रबंधक इलाके में हरेक तरीके के साथ प्रदूषण फैला कर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। फैक्टरी प्रबंधक अपने परिसर के अंदर भी बोरवैल करवा सीधा पानी धरती में छोड़ रहे है जिस कारण भूजल प्रदूषित हो चुका है। वहीं लोग गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इसके अलावा प्रबंधक दूषित पानी बरसाती चो व घग्गर नदी में गिरा देते हैं। ज्यादा प्रदूषित पानी को टैंकरों के द्वारा लोगों के खेतों सहित अन्य जगह ठिकाने लगाया जाता है। इसके बदले टैंकर मालिक मोटी रकम वसूलते हैं। इससे पहले भी लोगों ने कई टैंकरों को इलाके के चो में दूषित पानी छोड़ते रंगे हाथों काबू किया है।
लोगों ने विधायक के सामने ही प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि आज से पहले कभी भी अधिकारियों ने इन उद्योगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। कार्रवाई के नाम पर वे पानी व अन्य नमूने भर कर खानापूर्ति कर पल्ला झाड़ लेते हैं। हलका विधायक रंधावा ने कहा कि प्रदूषण फैलाने वाले किसी भी उद्योग को बख्शा नहीं जायगा। उन्होंने मौके पर पहुंचे प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के एसडीओ रणतेज सिंह को फैक्टरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
क्या कहते हैं अधिकारी
कैंटर से पानी के नमूने लेकर लैब में भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। वैसे फैक्टरी प्रबंधकों को नोटिस भेज कर जवाब मांगा गया है। -रणतेज सिंह, एसडीओ प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड
यह प्रदूषण से जुड़ा मामला है जिसमें पुलिस सीधी कोई कार्रवाई नहीं कर सकती। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों की शिकायत पर बनती कार्रवाई की जाएगी। -इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह, एसएचओ डेराबस्सी