फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Talent search competition will be held every year for Divyang: Education Minister

दिव्यांगों के लिए हर साल होंगे प्रतिभा खोज मुकाबले : शिक्षा मंत्री

Wed, 29 Mar 2023 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Talent search competition will be held every year for Divyang: Education Minister
दिव्यांगों के लिए हर साल होंगे प्रतिभा खोज मुकाबले : शिक्षा मंत्री
विज्ञापन

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बच्चों ने कला का किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। विशेष आवश्यकता वाले दिव्यां बच्चों के लिए प्रदेश सरकार हर साल राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता करवाएगी। यह बात एमिटी इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कही। इस दौरान बैंस ने विशेष रूप से प्रोत्साहन के लिए बच्चों को प्रमाणपत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
यह कार्यक्रम दिव्यांगों के लिए समावेशी शिक्षा (आईईडी) के तहत पढ़ने वाले विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए किया गया। इसमें पंजाब के सभी जिलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर मंत्री हरजोत बैंस ने स्टालों पर जाकर विस्तृत जानकारी ली और बच्चों की सराहना की। इन स्टालों में 3डी प्रिंटिंग, शू मेकिंग, चॉक मेकिंग, पेन मेकिंग, टैब लैब, फिजियोथेरेपी लैब, कटिंग एंड टेलरिंग और ब्यूटी एंड वेलनेस आदि कौशल का प्रदर्शन किया गया। इतना ही नहीं स्वागत भाषण और सांकेतिक भाषा में राष्ट्रीय गीत, शबद गायन, आत्मकथा, लुड्डी, गीत गायन, नाटक, कठपुतली, मालवई गिद्दा आदि का भी प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में लगभग 500 जरूरतमंद बच्चों, उनके माता-पिता, शिक्षकों/कर्मचारियों ने भाग लिया। पोस्टर मेकिंग में मोगा से शाइनप्रीत और बरनाला से गुरदित्ता सिंह, पेटिंग में फरीदकोट से सुखमन ढींगरा और पटियाला से लवप्रीत सिंह, स्लोगन में मालेरकोटला से गोल्डी शर्मा और फाजिल्का से माणिक बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विशेष सचिव शिक्षा गौरी पराशर, एडीसी अवनीत कौर, डिप्टी एसपीडी अमनदीप कौर, एएसपीडी स्वतंत्र करीर, स्टेट स्पेशल एजुकेशन निधि गुप्ता, सहायक आईईडी मनप्रीत सिंह और डाटा एंट्री इकबाल सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) बलजिंदर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार दत्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed