फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Take father's photo in Sitco's Hotel-Restaurant, win prize

Mohali News: सिटको के होटल-रेस्टोरेंट में खींचें पिता की फोटो, जीतें इनाम

Tue, 20 Jun 2023 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Take father's photo in Sitco's Hotel-Restaurant, win prize
चंडीगढ़। फादर्स डे के मौके पर चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म कारपोरेशन डेवलपमेंट लिमिटेड (सिटको) ने ‘फादर्स डे डुएट’ प्रतियोगिता शुरू की है। इसमें सिटको के किसी भी होटल-रेस्टोरेंट में जाकर पिता की फोटो खींचने और रिश्ते को दर्शाते हुए कैप्शन लिखने पर इनाम की घोषणा की गई है। विजेताओं को इनाम के रूप में होटल में स्टे, रेस्टोरेंट में खाना खिलाने समेत कई उपहार दिए जाएंगे।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता शुरू हो चुकी है जो 30 जून तक चलेगी। सिटको के अनुसार, प्रतियोगिता में भाग लेना सरल है। इसके लिए अपने पिता या पिता तुल्य व्यक्ति के साथ सिटको की किसी भी संपत्ति पर जाकर तस्वीर लेनी होगी और उसे #CITCODuet, #CITCO@50 का उपयोग कर फेसबुक, इंस्टाग्राम या ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करनी होगी। प्रविष्टि पर विचार किया जाना सुनिश्चित करने के लिए पोस्ट में सिटको को @CITCOofficial.chandigarh पर टैग करना न भूलें। विजेताओं का चयन रचनात्मकता, मौलिकता और उनकी तस्वीरों के माध्यम से व्यक्त भावनात्मक जुड़ाव के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन

विजेताओं की घोषणा जुलाई के पहले सप्ताह में की जाएगी और उन्हें सीधे सोशल मीडिया के माध्यम से सूचित किया जाएगा। सिटको की तरफ से बताया गया कि विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में सिटको की प्रमुख संपत्तियों में से एक में दो लोगों के लिए एक वीकेंड रहने का मौका मिलेगा। दूसरा पुरस्कार सिटको के प्रसिद्ध रेस्तरां में दो लोगों के लिए एक उत्तम भोजन का अनुभव और तीसरे पुरस्कार के रूप में होटल माउंट व्यू का एक हैम्पर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed