फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sweeper workers on strike, garbage piled in the city

सफाईकर्मी हड़ताल पर, शहर में लगे कूड़े के ढेर

Tue, 01 Dec 2020 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Sweeper workers on strike, garbage piled in the city
नारेबाजी करते सफाई कर्मी। - फोटो : MOHALI
डेराबस्सी। मांगों को लेकर नगर काउंसिल इंप्लाइज सफाई कर्मचारी यूनियन की ओर से पांचवें दिन भी नगर काउंसिल के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। वहीं, हड़ताल का असर अब शहर पर पड़ने लग गया है। इस कारण शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। शहर में पिछले पांच दिनों से सफाई न होने के कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं।
विज्ञापन

शहर के तहसील मार्ग पर टंकी वाले पार्क के बाहर, बरवाला मार्ग पर सैनी धर्मशाला के बाहर, कॉलेज रोड पर गांव माहींवाला रोड पर, रामदासिया मोहल्ले में ट्रक यूनियन को जाने वाली सड़क पर सहित अन्य स्थानों पर गंदगी के ढेर लग गए हैं। नगर काउंसिल के सफाई कर्मी सारे शहर से लोगों के घरों से कूड़ा उठाकर यहां पर ढेर लगा देते हैं। गंदगी के ढेरों पर सारा दिन पशु मार रहें है।
विज्ञापन

लावारिस पशुओं की ओर से कूड़े के ढेर को पूरी तरह से बिखेर दिया है जो अब सड़कों तक फैल गया है। जो शहर की सुंदरता खराब करने के साथ साथ बीमारियों को न्योता दे रहा है। स्थानीय लोगों की ओर से जब तक हड़ताल खत्म नहीं होती तब तक सफाई के अन्य प्रबंध करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी नहीं दे रहे मांगों पर ध्यान
इस मौके पर यूनियन के नेता विनोद चुग ने कहा कि वह पिछले पांच दिनों से मांग कर रहें है लेबर विभाग की ओर से 21 जून 2019 को नोटिस जारी कर सारे ठेके पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को मिनिमम वेतन 9978 रुपये प्रति महीना वेतन पिछले 17 महीनों के एरियर के साथ जारी करने की हिदायत दी गई थी जिसको जारी नहीं किया गया। इन मांगों को लेकर पिछले पांच दिनों से नगर काउंसिल जीरकपुर, डेराबस्सी व लालड़ू नगर पंचायत के इंपलाइज हड़ताल पर बैठे हैं लेकिन अधिकारियों की ओर से उनकी मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया बल्कि उनसे एक बाहर भी अभी तक उनसे बातचीत भी नहीं की गई।

एसडीएम दफ्तर डेराबस्सी के समक्ष करेंगे प्रदर्शन
हड़ताल पर बैठे कर्मियों में नगर काउंसिल के अधिकारियों के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर अधिकारियों की ओर से उनकी जल्द मांगें नहीं मानीं गई तो डेराबस्सी, जीरकपुर व लालड़ू के कर्मी एसडीएम डेराबस्सी के कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर प्रधान हरविंद्र कुमार, महासचिव सोमनाथ, ज्वाइंट सचिव दविंद्र कुमार व कोषाध्यक्ष जीवन कुमार ने भी संबोधित किया।

डेराबस्सी में सफाई कर्मियों की हड़ताल से लगे गंदगी के ढेर।

डेराबस्सी में सफाई कर्मियों की हड़ताल से लगे गंदगी के ढेर।- फोटो : MOHALI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed