{"_id":"6af969fe1d721bd46900e8c2","slug":"suspicious-death-of-a-two-and-a-half-year-old-child-in-ballupur-village-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली: गांव बल्लोपुर में ढाई साल के बच्चे की संदिग्ध मौत, पड़ोसियों की छत पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली: गांव बल्लोपुर में ढाई साल के बच्चे की संदिग्ध मौत, पड़ोसियों की छत पर मिला शव
Sun, 15 Nov 2026 01:45 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:45 PM IST
सार
मोहाली में पड़ोसी की छत पर ढाई साल के बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बच्चा शुक्रवार रात से लापता था। फिलहास पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे विधायक
- फोटो : संवाद
विस्तार
मोहाली के गांव बल्लोपुर में शनिवार को उस समय मातम छा गया जब संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए ढाई वर्षीय बच्चे गुरसाज का शव पड़ोस के एक मकान की छत पर मिला। यह घटना शुक्रवार को तब हुई जब बच्चा घर के बाहर गली में खेल रहा था और अचानक लापता हो गया।
बच्चे के लापता होने के बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। शनिवार को बच्चे का शव मिलने से परिवार में गहरा सदमा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस बच्चे की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने गांव बल्लोपुर पहुंचकर पीड़ित परिवार से संवेदना व्यक्त की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बच्चे की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।