{"_id":"682f89155462def2e9034a9e","slug":"suresh-pal-was-killed-by-hitting-him-on-the-head-with-a-stone-to-satisfy-his-drug-addiction-mohali-news-c-71-1-mli1010-129330-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: नशे की लत पूरी करने के लिए सिर पर पत्थर मारकर की थी सुरेश पाल की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: नशे की लत पूरी करने के लिए सिर पर पत्थर मारकर की थी सुरेश पाल की हत्या
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-78 के जंगल से मिली गांव मौलीवैदवान के सुरेश पाल के शव के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने नशे की लत पूरी करने के लिए लूट के इरादे से सिर पर पत्थर मार-मारकर उसकी हत्या की थी। आरोपी की पहचान 24 वर्षीय मुकेश कुमार निवासी हनुमान मंदिर गांव कटरिया स्टेशन जिला बागलपुर बिहार के रूप में हुई है। आरोपी सोहाना में टायर की दुकान चलाता है, वहीं रहता था। इस मामले में पहले अज्ञात के खिलाफ थाना सोहाना में बीएनएस की धारा 103(1), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया था। अब आरोपी मुकेश को इस मामले में नामजद कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि उसे 22 मई को गुरुद्वारा सिंह शहीदां के सामने से गिरफ्तार किया गया है। कुछ चोटें लगी होने के कारण वह सोहाना अस्पताल में उपचाराधीन है।
14 मई को निर्मल कुमार निवासी गांव सकंदरा थारा रादौर जिला यमुनानगर हरियाणा हाल निवासी गांव मौली बैदवान जिला मोहाली के बयान पर सोहाना थाने में मामला दर्ज हुआ था। निर्मल सिंह 36 वर्षीय सुरेश पाल का भाई है। सुरेश पाल होलसेल पर करियाना की सप्लाई का काम करता था। 11 मई को शाम करीब साढ़े चार बजे सुरेश पाल गांव मौली वैदवान गया, लेकिन वापस नहीं आया। सुरेश पाल के भाई ने उसके लापता होने की डीडीआर भी सोहाना थाने में दर्ज करवाई थी। 14 मई को सुरेश पाल की लाश लावारिस हालत में सेक्टर-78/79 के साथ सूनसान जगह से बरामद हुई थी। लाश पूरी तरह से गल चुकी थी। सीआईए व सोहाना पुलिस नेआरोपी को गिरफ्तार किया है।
यह किया खुलासा
आरोपी मुकेश कुमार ने बताया कि वह बिहार का रहने वाला है। सोहाना में टायरों की दुकान पर काम करता है। वह नशा करने का आदी है। उसने माना कि 11 मई को रात के समय उसने सुरेश पाल को सेक्टर-78/79 की सर्विस रोड पर पड़ते ट्रैंगल पार्क में नशे की हालत में पड़े देखा।इस हालत में उसने उसको लूटने की कोशिश की। लूटपाट करते समय सुरेश पाल की उससे हाथापाई हो गई। वह उसे पीटता हुआ ट्रैंगल पार्क से घसीटकर सुनसान जगह पर ले गया। जहां उसने सुरेश पाल के सिर पर पत्थर मार-मारकर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को खुर्द बुर्द करने के लिए उसके सभी कपड़े उतार दिए। उसकी पेंट उसने पेड़ पर टांग दी और कमीज से खींचकर शव को आगे झाड़ियों में छिप दिया। बाद में वह वहां से फरार हो गया। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि उसके खिलाफ पहले ही सोहाना थाना में मारपीट, लूट व चोरी के दो मामले वर्ष 2018 व 2019 में दर्ज हैं।