फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   suprintendent wrotes song for punjab plasticfree state

पंजाब को प्लास्टिक फ्री बनाने के लिए सुपरिंटेंडेंट ने लिखा गाना

Thu, 17 Oct 2019 01:33 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
suprintendent wrotes song for punjab plasticfree state
गाने की प्रस्तुति देते हुए नगर निगम के सुपरिंटेंडेंट जसविंदर सिंह। - फोटो : MOHALI
मोहाली। लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए जहां नगर निगम कई तरह के जागरूकता प्रोग्राम चला रहा है। वहीं नगर निगम के सुपरिंटेंडेंट जसविंदर सिंह ने अनूठी पहल की है। उन्होंने प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को एक बड़े ही शानदार तरीके से गीत के रूप में पेश किया। इतना ही नहीं इस गीत के माध्यम से अब निगम लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव बताएगा। दो अक्तूबर को गांधी जयंती मौके शुरू हुई प्लास्टि फ्री मुहिम में यह गीत लांच किया गया था।
विज्ञापन

निगम के अफसर द्वारा लिखे गए गाने की शुरुआत भी काफी आकर्षक है। वातावरण नू गंदा करदी, सेहत नू नुकसान पहचोंदी ए, प्लास्टिक धरती बंजर करदी, पशुओं की मौत का कारण बनती है.. इन्हीं लाइनों से उक्त गाने का शुभारंभ होता है। जसविंदर सिंह ने बताया उन्होंने गाने में बड़ी सिंपल भाषा का प्रयोग किया है ताकि लोग इसे आसानी से समझ पाए। उन्होंने गाने के बोल ऐसे रखे हैं कि जो पंजाबी नहीं बोलते, न समझते हैं, वे भी गाना समझ सकें। उनके विभाग के अफसरों ने भी उनके गाने को खूब सराहा है। उन्हें उम्मीद है कि लोग भी गाने की गंभीरता को समझेंगे।
विज्ञापन

वोट का महत्व बताने को एडीसी साक्षी लिखा चुकी हैं गाना
जिक्रयोग है कि जब राज्य में लोकसभा चुनाव हुए तो वोट की महत्ता को दर्शाते हुए मोहाली की एडीसी साक्षी साहनी ने गाना लिखा था। इसे माजरी में तैनात बीडीपीओ केतन शारदा ने आवाज दी थी। इस गाने को खूब सराहा गया था। साथ ही पूरे इलेक्शन में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रयोग किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे तैयार हुआ यह गाना
जसविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने म्यूजिक में एमफिल कर रखी है। वह आफिस में होने वाली पार्टियों में गाते रहते हैं। तीस सितंबर को नगर निगम की ज्वाइंट कमिश्नर कन्नू थिंद ने एक मीटिंग की थी। उन्होंने मुझे गाते हुए सुना था। ऐसे में उन्होंने मुझे सिंगल यूज प्लास्टिक पर गाना लिखने को कहा था। इसके बाद आफिस से घर आकर उन्होंने उसी रात गाना लिख दिया था। इसके बाद अगली सुबह कमिश्नर साहिब की अगुवाई में हुई मीटिंग में सुनाया जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed