फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sunny Enclave's broken roads get filled with water in a little rain

सन्नी इनक्लेव में सड़कें टूटी, जरा सी बारिश में ले लेती है तालाब का रूप

Fri, 19 Aug 2022 02:24 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Sunny Enclave's broken roads get filled with water in a little rain
खरड़। सैकड़ों एकड़ में बसे सन्नी एनक्लेव खरड़ के लोग कॉलोनाइजर और नगर परिषद की आपसी लड़ाई के कारण यहां पर काम नहीं होने की वजह से परेशानी झेल रहे हैं। यहां हालत यह हैं कि इलाके की सड़कें पूरी तरह से टूट गई हैं। जरा सी बारिश होने पर इन टूटी सड़कों पर लबालब पानी भरने से यह तालाब का रूप धारण कर लेती हैं। इसके अलावा यहां के लोग बिजली और पानी समेत कई तरह की समस्याएं झेल रहे हैं। इनको लेकर नगर काउंसिल के अपने तर्क हैं और यह मामला प्रशासन के अधिकारियों के ध्यान में है। लोगों का कहना है कॉलोनाइजर ने प्रशासन के सामने दो हफ्ते में स्थिति सुधारने की बात कही थी। लेकिन अभी तक कुछ भी काम शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने अपनी पूरी जमा पूंजी यहां पर लगा दी है। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

बता दें कि सन्नी एनक्लेव सेक्टर-125 की सड़कें बुरी तरह टूटी चुकी हैं। कईं सड़कों पर बारिश का पानी आज भी भरा हुआ है। पानी भरने के कारण इनके ऊपर से गुजरते वाहनों की वजह से सड़कों पर द-दो फुट तक के गड्डे बन गए हैं। इनमें गिरकर वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। सन्नी एनक्लेव सेक्टर-125 तकरीबन 17 साल पहले 2005 में बनकर तैयार हो गया था। इस सेक्टर में अलग से सात साल तक गमाडा के नियमों के अनुसार डेवलपर ने इसका रख रखाव करके इसमें सभी जन सुविधाएं लोगों को प्रदान करनी थी। सात साल का समय पूरा हो जाने के बाद कॉलोनाइजर ने सभी सुविधाएं पूरी करने के बाद गमाडा से इसका कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी करवाकर इसको नगर परिषद खरड़ को देना था। इसके साथ-साथ खरड़ नगर परिषद की बनती डेवलपमेंट फीस जमा करवानी थी। लेकिन कॉलोनाइजर ने इस सेक्टर में रिहायशी और कॉमर्शियल प्लॉट बेचने के बाद इस सेक्टर की डेवलपमेंट और मेंटेनेंस की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। 17 साल का लंबा समय बीत जाने के बाद इस सेक्टर की हालत लावारिस जैसी हो गई है। जिसका कोई वारिस नहीं है। सन्नी एनक्लेव सेक्टर-125 के प्रधान राजिंदर सिंह बब्बू और जनरल सचिव अशोक कपूर ने बताया कि वह अपने इस सेक्टर की जन सुविधाओं के लिए लगातार स्थानीय प्रशासन, डिप्टी कमिश्नर मोहाली, खरड़ की मौजूदा विधायक एवं मंत्री अनमोल गगन मान और पंजाब सरकार को लगातार कई पत्र लिख चुके हैं। लेकिन हर जगह से उन्हें आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

कॉलोनाइजर ने एडीसी से मांगा तीन महीने का समय
वहीं, कुछ माह पहले सन्नी एनक्लेव सेक्टर-123 के निवासी भी अपनी इसी तरह के परेशानियों को लेकर डीसी मोहाली को मिले थे। डीसी के निर्देश पर एडीसी मोहाली ने खरड़ का दौरा किया था। एडीसी ने खरड़ नगर परिषद में कॉलोनाइजर जरनैल सिंह बाजवा को इन सेक्टरों में पड़े अधूरे विकास कार्यों को लेकर खरड़ नगर परिषद के दफ्तर में एक बैठक की थी। इस बैठक में सन्नी एनक्लेव सेक्टर-125 के प्रधान, मुख्य सचिव, पार्षद समेत अनेक लोग उपस्थित थे। जरनैल सिंह बाजवा ने अगले दो हफ्ते में सभी अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा करने का वायदा किया था, लेकिन दो हफ्ते बीत जाने के बाद भी बाजवा ने कोई काम शुरू तक नहीं करवाया है और इसके बाद अपने वकील को समय बढ़ाने के लिए एडीसी के पास भेज दिया था। पता चला है कि बाजवा के वकील ने एडीसी से अब तीन महीने का समय और मांग लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed