फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sumit Kumar becomes Mr Kurali in body building

Mohali News: बॉडी बिल्डिंग में सुमित कुमार बने मिस्टर कुराली

Tue, 25 Feb 2025 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Sumit Kumar becomes Mr Kurali in body building
कुराली। बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में कुराली के सुमित कुमार मिस्टर कुराली बने हैं जबकि बस्सी पठाना के सागर ने मिस्टर मोहाली का खिताब जीता है। सागर ने क्लासिक मिस्टर मोहाली का खिताब भी जीता है।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता का आयोजन नगर परिषद भवन में बॉडी बिल्डिंग और फिटनेस एसोसिएशन मोहाली की ओर से करवाया गया था। इसका उद्घाटन नगर काउंसिल के प्रधान रणजीत सिंह जीती पडियाला और पार्षद रमाकांत कालिया ने किया। प्रतियोगिता में कई बॉडी बिल्डरों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर सुनील वालिया, हरदीप सिंह मल्ली, दिग्विजय ने जज की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

इस मौके पर पार्षद बहादुर सिंह ओके ने कहा कि नौजवानों को नशे से बचाने की जरूरत है। इस प्रकार के मुकाबले नौजवानों को अच्छी सेहत बनाने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पंजाब यूथ स्पोर्ट्स विंग के चेयरमैन परमिन्द्र सिंह गोल्डी, मार्केट कमेटी के चेयरमैन हरीश राणा, ब्लॉक प्रधान नवदीप सिंह सैनी, पार्षद नंदीपाल बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed