{"_id":"67fad02d2a040f607c0148cf","slug":"sukhwinder-singh-met-former-cabinet-minister-kalia-mohali-news-c-71-1-mli1008-127804-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पूर्व कैबिनेट मंत्री कालिया से मिले सुखविंदर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पूर्व कैबिनेट मंत्री कालिया से मिले सुखविंदर सिंह
विज्ञापन
खरड़। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर गत दिनों हुए ग्रेनेड हमले को लेकर भाजपा पंजाब के उप कोषाध्यक्ष सुखविंदर सिंह गोल्डी ने उनके आवास पर पहुंचकर बातचीत की।
इस अवसर पर सुखविंदर सिंह गोल्डी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बुरी तरह बिगड़ चुकी है और आये दिन कहीं न कहीं ग्रेनेड हमले हो रहे हैं परंतु सरकार गहरी नींद में सो रही है। उन्होंने कहा कि एक पूर्व कैबिनेट के घर पर ग्रेनेड हमला होना, सरकार की बहुत बड़ी असफलता है और यह घटना सीधे तौर पर आप सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाती है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मान सरकार को तुरंत कड़े कदम उठाने चाहिये। संवाद