फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sukhbir singh badal, Badal in mohali, Administrative Complex, Sukhbir Badal inaugurated

आईटी और शहरी उड्डयन का हब बना मोहाली : सुखबीर

Fri, 26 Aug 2016 09:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Fri, 26 Aug 2016 09:42 AM IST
विज्ञापन
Sukhbir singh badal, Badal in mohali, Administrative Complex, Sukhbir Badal inaugurated
आईटी और शहरी उड्डयन का हब बना मोहाली : सुखबीर - फोटो : अमर उजाला
शहर को पांच साल बाद जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स का तोहफा वीरवार को मिल गया। 110.57 करोड़ रुपये की लागत से सेक्टर-76 में बनाए गए कांप्लेक्स का डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आगामी पांच वर्ष में शहर के विकास को शिखर पर ले जाने के लिए 2500 करोड़ और खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

बादल ने कहा कि पंजाब की अकाली-भाजपा सरकार ने राज्य में विकास कार्य में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि शहरों में 389 सेवा केंद्र शुरू हो जाने के बाद अब शीघ्र ही गांवों में भी सेवा केंद्र शुरू किए जाएंगे। इससे इन सेवा केंद्रों की कुल संख्या तीन हजार हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे लोग को 249 सरकारी सेवाओं का लाभ एक छत के नीचे मिलेगा। इससे पहले विधायक एनके शर्मा ने सुखबीर बादल समेत मेहमानों का स्वागत किया। बादल उद्घाटन समारोह में करीब सवा घंटा देर से आए और कुछ ही मिनटों में उद्घाटन करके निकल गए। समागम में पंजाब के शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा, मेयर कुलवंत सिंह, अकाली नेता हरसुखिन्द्र सिंह बब्बी बादल, डिप्टी कमिश्नर दलजीत सिंह मांगट, एसएसपी जीपीएस भुल्लर, जिला परिषद की चेयरपर्सन परमजीत कौर बडाली, अकाली दल के शहरी प्रधान परमजीत काहलों, यूथ अकाली दल की कोर कमेटी के सदस्य जसपिंदर सिंह लाली समेत आजाद ग्रुप अब अकाली दल और अकाली दल व भाजपा के सभी पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन


पांच साल बाद मिला शहर को मिला कांप्लेक्स
वर्ष 2011 में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मोहाली में बनाए गए इस जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स का नींव पत्थर रखा था। इसे पांच साल में तैयार किया गया। जबकि मोहाली जिला बने हुए करीब 10 साल हो गए हैं। इस जगह से पहले यह कांप्लेक्स फेज-8 में बनाया जाना था, लेकिन किसी कारण से इसे सेक्टर-76 में बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 सितंबर से शुरू होंगी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें
डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि मोहाली के अंतर राष्ट्रीय एयरपोर्ट से 15 सितंबर को शुरू हो रही अंतर्राष्ट्रीय उड़ाने के बाद इस क्षेत्र में व्यापार और वाणिज्य को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि एजुकेशन सिटी, आईटी सिटी, मेडिसिटी और इंफोसिस की मौजूदगी से मोहाली पहले से ही पंजाब का आर्थिक केंद्र बन चुका है।  बादल ने कहा कि 9 वर्ष पहले मोहाली दर्जा बंदी में चंडीगढ और पंचकूला के बाद तीसरे स्थान पर आता था। लेकिन, अब बेमिसाल विकास और पहलकदमियों के कारण यह शहर ट्राईसिटी में पहला स्थान रखता है।


मेयर पहले पहुंचे अपनी टीम के साथ
अकाली दल में शामिल हुए मेयर कुलवंत सिंह जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स के उद्घाटन समारोह में अपने ग्रुप के पार्षदों के साथ सबसे पहले पहुंचे। जबकि अकाली-भाजपा पार्षद डिप्टी सीएम से मीटिंग के बाद समागम स्थल पर पहुंचे। यहीं नहीं कांप्लेक्स का उद्घाटन करने पहुंचे सुखबीर सिंह बादल के स्वागत के लिए मेन गेट पर एनके शर्मा और डीसी के साथ मेयर कुलवंत सिंह भी खड़े दिखाई दिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed