{"_id":"d0587f1860d91d707332fd501bd94767","slug":"students-to-submit-exam-form-till-39-without-late-fee","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 तक बिना लेट फीस जमा होंगे बोर्ड कक्षाओं के परीक्षा फार्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 तक बिना लेट फीस जमा होंगे बोर्ड कक्षाओं के परीक्षा फार्म
अमर उजाला, मोहाली।
Updated Fri, 11 Oct 2013 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा दसवीं और बारहवीं के लिए परीक्षा फार्म भरने का शेड्यूल वीरवार को घोषित किया। दोनों कक्षाओं के लिए 29 अक्तूबर तक बिना लेट फीस से परीक्षा फार्म भरे जाएंगे।
इसके बाद विद्यार्थियों को मोटी लेट फीस के साथ फार्म भरने होंगे। लेट फीस संबंधी परीक्षा फार्म सीधे बोर्ड में ही जमा होंगे। बोर्ड ने साफ किया है कि परीक्षा फार्म भरने के शेड्यूल में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा। इस संबंधी स्कूल को जानकारी भेज दी है। यह आदेश राज्य के सभी स्कूलों पर तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया है।
दसवी के लिए दाखिला फीस 570 रुपये
बोर्ड ने दसवीं कक्षा के लिए दाखिला फीस 570 रुपये और प्रति प्रेक्टिकल विषय की फीस 300 रुपये निर्धारित की है। 29 अक्तूबर तक बिना लेट फीस से दाखिला फार्म भरे जाएंगे।
विज्ञापन
इसके बाद 15 नवंबर तक 500 रुपये, 22 नवंबर तक एक हजार रुपये और 29 नवंबर तक दो हजार रुपये लेट फीस वसूली जाएगी।
बारहवीं के साइंस विद्यार्थियों की फीस 1200 रुपये
बारहवीं के साइंस स्ट्रीम के विद्यार्थियों के लिए बोर्ड ने 1200 रुपये फीस तय की है। ह्यूमैनिटीज, कॉमर्स, वोकेशनल, एग्रीकल्चरल और टेक्निकल ग्रुप के लिए 1050 रुपये फीस है।
इसके बाद 15 नवंबर तक 500 रुपये, 22 नवंबर तक 11 हजार और 29 नवंबर तक दो हजार रुपये लेट फीस के साथ दाखिला फार्म भरे जाएंगे। परीक्षा फार्म भरने का यह शेड्यूल ओपन स्कूल के विद्यार्थियों पर भी लागू होगा।
फोन और मेल कर ले सकते हैं जानकारी
लेटी फीस के साथ दाखिला फार्म केवल बोर्ड के मुख्य दफ्तर में ही जमा होंगे। परीक्षा फार्म संबंधी अधिकारी जानकारी के लिए 0172-3047355 व 3047463 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा psebmohali@gmail.com पर भी मेल कर भी जानकारी ली जा सकती है।