फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Students received degrees, 37 gold medalists were honored

Mohali News: विद्यार्थियों को मिलीं डिग्रियां, 37 गोल्ड मेडलिस्ट सम्मानित

Sun, 22 Dec 2024 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Students received degrees, 37 gold medalists were honored
मोहाली। चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेस (सीजीसी) लांडरां के इंजीनियरिंग और नॉन - इंजीनियरिंग स्ट्रीम्स के 2,600 से ज़्यादा स्टूडेंट्स को संस्थान के 18वें एनुअल कनवोकेशन में डिग्रियां प्रदान की गईं। इसके साथ ही समारोह में 60 से ज़्यादा मेरिटोरियस स्टूडेंट्स को भी सम्मानित किया गया। इसमें कपिल जोशी, सीईओ - क्वेस आईटी स्टाफिंग, रिक्रूटमेंट और सर्च मुख्य अतिथि रहे। उनके साथ सीजीसी लांडरां के कैंपस डायरेक्टर डॉ. पीएन हृषीकेशा और सीजीसी के डीन और डायरेक्टर्स भी मौजूद थे।
विज्ञापन

कन्वोकेशन में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, बायोटेक्नोलॉजी, फार्मेसी, और होटल मैनेजमेंट स्ट्रीम्स के स्टूडेंट्स को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस समारोह में 37 गोल्ड मेडलिस्ट छात्रों को सम्मानित किया गया, जिनमें शामिल थे प्राची सैनी और बीनू (बी.टेक-सीएसई), शिवानी कुमारी (बी.टेक-आईटी), धीरज के गौतम (बी.टेक-एमई), मनदीप कुमार (बी.टेक-ईसीई), प्रीतपाल सिंह (एम.टेक-सीएसई), सोनाली गर्ग (बी.एससी-एआईएमएल), हरमनजोत कौर (बी.एससी-जी एंड डब्ल्यूडी), मुस्कानप्रीत कौर (बी.एससी-एनएम), मनीष ठाकुर (बी.एससी-साइबर सिक्योरिटी), दिशा (बी.एससी-डाटा एनालिटिक्स), खुशबू और ट्विंकल (एमबीए), इशिता भठला (बीबीए), अदिति वर्मा (बीबीए एसआईएम), नैना जरियाल (बी.कॉम), सिया (एम.कॉम), मेघना सूद (बीसीए), धैर्य (एमसीए), वंशिका (बी.फार्मेसी), पलक रानी (एम.फार्मास्युटिक्स), प्रियंका कौंडल (एम.फार्माकोलॉजी), आशीमा शर्मा (एम.फार्मा पीपी), हिरिषिता धवन (एम.फार्मा आरए), पियूष त्रिपाठी (फार्मा डी-पीबी), जसलीन कौर (बी.एससी बायोटेक्नोलॉजी), रमनदीप (एम.एससी बायोटेक्नोलॉजी), इशिका वर्मा (बी.एससी माइक्रोबायोलॉजी), हिमानी तंवर (बी.एससी एन एंड डी), मनिंदर कौर (बीएचएमसीटी-यूजीसी), मुस्कान गौतम (बीएचएमसीटी-एआईसीटीई), नितिका भार्गव (बी.एससी एच एंड एचए), पूजा चौधरी (बीटीटीएम), रोहित (एमएचएमसीटी), सुमित खेतवाल (डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन), निहारिका (डिप्लोमा इन एफ एंड बी सर्विस) और सिमरनप्रीत कौर (डिप्लोमा इन बेकरी एंड कन्फेक्शनरी) शामिल रहे। सीजीसी लांडरां के चेयरमैन सतनाम सिंह संधू और प्रेसिडेंट रशपाल सिंह धालीवाल ने सभी छात्रों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने माता-पिता और संस्थान का गर्व बढ़ाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed