{"_id":"5f0e0f808ebc3e63785ee15c","slug":"students-looking-for-career-in-corona-era-with-psychometric-test-mohali-news-pkl3813475113","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकोमैट्रिक टेस्ट से कोरोना काल में अपने लिए कैरियर तलाश रहे स्टूडेंट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकोमैट्रिक टेस्ट से कोरोना काल में अपने लिए कैरियर तलाश रहे स्टूडेंट्स
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना संकटकाल ने स्टूडेंट्स की भविष्य की योजनाओं को प्रभावित किया है। बहुत से स्टूडेंट्स 12वीं के बाद अपने कैरियर की प्लानिंग में बदलाव कर रहे हैं। ऐसे में कैरियर काउंसिलिंग में पहुंच कर स्टूडेंट्स साइकोमैट्रिक टेस्ट के जरिए अपनी क्षमताओं का मूल्यांकन कर रहे हैं। इसमें चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स का सहयोग कर रही है।
12वीं के बाद कौन सा कोर्स या फील्ड कैरियर को सही दिशा देगा, यह सवाल हमेशा से युवाओं के सामने रहा है। कोरोना के इस संकटकाल के बीच युवाओं के लिए यह सवाल और भी पेचीदा हो गया है। सही दिशा की तलाश में स्टूडेंट्स कैरियर काउंसिलिंग को तवज्जो दे रहे हैं। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने भी युवाओं के लिए कैरियर काउंसिलिंग की सुविधा मुहैया करवाई है।
सीयू के प्रो. चांसलर डॉ. आरएस बावा बताते हैं कि यूनिवर्सिटी ने स्टूडेंट्स के लिए 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में काउंसिलिंग सेंटर बनाए हैं। लॉकडाउन के दौरान इन सेंटर्स को बंद कर दिया गया था। जिन्हें अब दोबारा सरकार की गाइडलाइन के साथ शुरू किया गया है। इन सेंटर्स पर स्टूडेंट ऑनलाइन अपाइंटमेंट लेकर काउंसिलिंग ले सकते हैं। सेंटर्स में स्टूडेंट्स साइकोमैट्रिक टेस्ट के जरिए अपनी क्षमताओं का मूल्यांकन कर अपने लिए सही दिशा निर्धारित कर सकते हैं।
विज्ञापन
सीयू के चांसलर सतनाम सिंह संधू ने कहा कि अक्सर 12वीं के बाद स्टूडेंट्स सही कोर्स के चुनाव को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। इसलिए करियर काउंसिलिंग के माध्यम से स्टूडेंट्स को सही दिशा में निर्णय लेने में मदद की जा रही है। ट्रेंड काउंसलरों के मार्गदर्शन में स्टूडेंट्स की योग्यता और रूचि के आधार पर सही करियर फील्ड और अकादमिक कोर्स का चुनाव करने में सहायता मुहैया करवाई जाती है।