{"_id":"6809bfdde6c0c24db90c0505","slug":"students-from-bihar-and-kashmir-clashed-late-at-night-in-lalru-college-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहारी-कश्मीरी छात्र भिड़े: लालडू के काॅलेज में हंगामा, हम सेफ नहीं हैं... वीडियो वायरल होने पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहारी-कश्मीरी छात्र भिड़े: लालडू के काॅलेज में हंगामा, हम सेफ नहीं हैं... वीडियो वायरल होने पर पहुंची पुलिस
Thu, 24 Apr 2025 10:07 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लालड़ू/मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, लालड़ू/मोहाली
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 24 Apr 2025 10:07 AM IST
सार
लालडू स्थित यूनिवर्सल कॉलेज में बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे बिहार और कश्मीर के छात्रों के बीच विवाद हो गया। इससे पहले देर शाम को कालेज स्टूडेंटस ने पहलगाम घटना को लेकर इकट्ठे कैंडल मार्च निकाला था।
विज्ञापन
काॅलेज
- फोटो : संवाद
विस्तार
लालड़ू के स्थानीय यूनिवर्सल कॉलेज में बुधवार रात कालेज हॉस्टल में रह रहे कुछ बिहार और कश्मीरी स्टूडेंट्स में झगड़ा हो गया। कुछ कश्मीरी छात्रों ने इस घटना की वीडियो बनाकर वायरल कर दी और लिख दिया कि हम सेफ नहीं हैं।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस प्रशासन और कालेज मैनेजमेंट के हाथ पांव फूल गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी विक्रमजीत सिंह बराड़, थाना अध्यक्ष लालडू आकाश शर्मा पुलिस पार्टी के साथ कॉलेज में पहुंचे और जांच शुरू की।
विज्ञापन
डीएसपी बिक्रमजीत बराड़ और कालेज के एमडी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि दिन के समय हॉस्टल स्टूडेंट खेल रहे थे। खेलते समय मामूली तकरार हो गई थी जिसके बाद मामला रफा दफा भी हो गया था। देर शाम को सभी स्टूडेंट्स ने इकट्ठे होकर पहलगाम घटना के विरोध में कैंडल मार्च भी निकाला।
विज्ञापन
उसके बाद सभी स्टूडेंट खाना खाने के लिए चले गए। वहां पर फिर से स्टूडेंट में तकरार हो गई। इसी दौरान कुछ कश्मीरी छात्रों ने एक वीडियो वायरल कर दी। पुलिस प्रशासन और कॉलेज मैनेजमेंट ने इस घटना को गंभीरता से लिया और जांच के बाद मामला हल कर लिया। हालांकि एहतियातन कॉलेज में पुलिस का पहरा लगा दिया गया है।