फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Student left ISBT-43 after being assaulted on complaint of poor food

Mohali News: घटिया खाने की शिकायत पर मारपीट कर छात्र को आईएसबीटी-43 छोड़ा

Sat, 01 Jul 2023 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Student left ISBT-43 after being assaulted on complaint of poor food
मोहाली। इलाके की एक निजी अकादमी में गुजरात से एनडीए की कोचिंग लेने आए एक छात्र ने जब खराब खाने की शिकायत की तो वहां के कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे अकादमी से निकालकर आईएसबीटी सेक्टर-43, चंडीगढ़ में छोड़ दिया। यह आरोप छात्र की मां अंकिता शाह ने लगाए हैं और इस मामले की शिकायत बलौंगी थाना पुलिस में दे दी है। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अकादमी की महिला कर्मचारी समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गुजरात के रहने वाले छात्र प्रिंसु शाह (17) की मां ने बताया कि उसका बेटा तीन हफ्ते पहले अकादमी में एनडीए के टेस्ट की कोचिंग लेने आया था। यहां की कैंटीन में खाना बढ़िया नहीं मिलने का वीडियो बनाकर उसके बेटे ने अकादमी की महिला अधिकारी को शिकायत की थी। इसके बाद उसने उसे दफ्तर से धक्के मारकर बाहर निकाल दिया। इसके बाद अकादमी के कर्मचारियों ने उस पर दुर्व्यवहार के आरोप लगाते हुए उसे जबरन कार में बैठाकर आईएसबीटी-43 चंडीगढ़ छोड़ दिया। इसके बाद छात्र ने पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद मौके पर पहुंची चंडीगढ़ पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी लेकर इसकी सूचना बलौंगी थाना पुलिस को दी। इसका पता चलते ही छात्र की मां भी गुजरात से फ्लाइट लेकर पहुंच गई।
विज्ञापन

वहीं, अकादमी के गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने कहा कि छात्र मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा था। इसे लेकर इसे ऐसा करने से मैडम ने रोका था। इसके बाद बच्चे ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। वहीं, जब मैडम ने उसे दफ्तर में बुलाया तो वह खुद ही अकादमी के गेट से बाहर भाग गया था। इसके बाद उसे पकड़कर लाया गया था।
विज्ञापन



कोट्स..
अकादमी के छात्र प्रिंसु शाह की मां अंकिता शाह की शिकायत पर अकादमी की एक महिला कर्मचारी समेत कुल पांच कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच जारी है जो भी आरोपी होगा, उस पर बनती कार्रवाई की जाएगी। -जीएस पेरीविंकल, बलौंगी थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed