फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Strike of ministerial employees ends after 40 days, registries will start from today

Mohali News: 40 दिन बाद मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, आज से शुरू होंगी रजिस्ट्रियां

Mon, 18 Dec 2023 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Strike of ministerial employees ends after 40 days, registries will start from today
मोहाली। पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विस यूनियन (पीएसएमएसयू) की आठ नवंबर से चल रही कलम छोड़ हड़ताल 40 दिन बाद खत्म हो गई। सोमवार को अब सामान्य दिनों की तरह काम होगा। अब 18 दिसंबर को दोपहर साढ़े 12 बजे मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ बैठक का समय मिला है। इस आश्वासन के बाद और गुरु साहिबान के शहीदी दिहाड़ों को मुख्य रखते हुए भी इस कलम छोड़ हड़ताल को खत्म किया गया है। पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विस यूनियन (पीएसएमएसयू) के जिला अध्यक्ष नववरिंदर सिंह नवी के नेतृत्व में राज्य भर के मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी थी। कर्मचारियों ने कलमछोड़ हड़ताल, कंप्यूटर बंद, ऑनलाइन काम बंद किया हुआ था। यह हड़ताल पुरानी पेंशन बहाल करने, 12 फीसदी डीए की बकाया किश्तें जारी करने, एसीपी स्कीम जारी करने के लिए जारी थी। जिला अध्यक्ष नववरिंदर सिंह नवी ने बताया कि यह हड़ताल आठ नवंबर से चल रही थी। 15 दिसंबर को चंडीगढ़ में हुई अधिकारियों की बैठक में यह फैसला लिया गया कि 18 दिसंबर को दोपहर साढ़े 12 बजे पंजाब भवन में जत्थेबंदी को मीटिंग के लिए बुलाया गया है जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान उनसे सीधी मुलाकात करेंगे और उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा। इसके बाद जत्थेबंदियों ने फैसला लिया कि आठ नवंबर से चल रही यह कलम छोड़ हड़ताल को बंद कर दिया जाएगा और सभी विभाग अपने-अपने कार्यालय में काम के लिए जुट जाएंगे।
विज्ञापन


43 विभागों का काम हो रहा था प्रभावित
इस हड़ताल के चलते 43 विभागों का काम प्रभावित हो रहा था। इसमें जिले के डीसी कार्यालय, परिवहन विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, खजाना कार्यालय, शिक्षा विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, भवन व सड़क विभाग सिंचाई विभाग सहित करीब 43 विभागों का काम मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों की हड़ताल के कारण प्रभावित हो रखा था। इस दौरान कई विभागों से काम व सरकारी सहूलियतों का लाभ लंबे समय के लिए लटक गया था कर्मचारियों के अनुसार हड़ताल के समाप्त होने के बाद भी लंबित काम पूरा होने में करीब दो सप्ताह का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed