फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   strike, no work in puda, gamada office in mohali

पुडा भवन में नहीं हुआ काम, लोग हुए परेशान

Thu, 07 Apr 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मोहाली
ब्यूरो, अमर उजाला/ मोहाली Updated Thu, 07 Apr 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
strike, no work in puda, gamada office in mohali
हड़ताल पर मुला‌जिम - फोटो : अमर उजाला
करीब पौने पांच महीने से संघर्ष पर चल रहे पुडा मुलाजिम वीरवार को कमलछोड़ हड़ताल पर रहे। इस दौरान पुडा भवन में सारा काम रुक गया। यहां तक कि सिंगल विंडो पर भी लोगों की सुनवाई नहीं हुई। कई लोग अपने काम करवाने के लिए पुडा भवन भी पहुंचे, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन


वहीं, इससे सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। मुलाजिमों ने साफ किया है कि जल्द ही इस दिशा में कार्रवाई नहीं हुई तो संघर्ष और तेज होगा। जानकारी के मुताबिक पुडा मुलाजिमों की भूख हड़ताल वीरवार को 136वें दिन में प्रवेश कर गई। इस दौरान कुलबीर सिंह व कपूर सिंह भूख हड़ताल पर बैठे।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ पुडा के मुलाजिम आम दिनों की तरह आफिस तो आए, लेकिन काम करने की बजाय सीधे हड़ताल में शामिल हो गए। मुलाजिमों का कहना है कि सरकार उनके साथ धक्का कर रही है। उन्होंने बताया कि उनकी मांगें जायज हैं। अगर उनकी मांगें सरकार मान जाती है तो सरकार पर किसी भी तरह का आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा। क्योंकि सारी अदायगी गमाडा की ओर से ही किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली को रघबीर सिंह, कन्वीनर बलजिंदर सिंह बिल्ला, परगट सिंह, बलबीर मसीह, सुखदेव सिंह, मनजीत सिंह, शमशेर सिंह, हरकेश सिंह, हरि सिंह, चरनजीत कौर, परमिंदर कौर, उमा जोशी, वीर चंद, नराता राम, परमजीत सिंह, भाग सिंह, कुलदीप सिंह व सतपाल लखोतरा मौजूद थे।

पुडा की इन इकाइयों में भी बंद रहा काम
मोहाली के अलावा पुडा की अन्य इकाइयों में काम बंद रहा। इनमें मोहाली, पटियाला, बठिंडा, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर में काम पूरी तरह बंद रहा।

मुलाजिमों की मांगें
1. मुलाजिमों की पेंशन स्कीम लागू करना
2. रहते मुलाजिमों को पंजाब सरकार की फ्लैटों की स्कीम में 25 प्रतिशत फ्लैट देना
3. फिल्ड स्टाफ के बने सर्विस नियमों को लागू करना
4. डेलीवेज मुलाजिमों को नियमित करना
5. योग्यता रखते दर्जा चार मुलाजिमों को सुपरवाइजर बनाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed