फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   strike, education provider on strike in mohali

छुट्टी लेकर करेंगे रोष प्रदर्शन करेंगे शिक्षा प्रोवाइडर

Thu, 07 Apr 2016 09:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मोहाली
ब्यूरो, अमर उजाला/ मोहाली Updated Thu, 07 Apr 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
strike, education provider on strike in mohali
शिक्षक करेंगे प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
फेज-आठ में शिक्षा विभाग के खिलाफ संघर्ष पर चल रहे शिक्षा प्रोवाइडर अध्यापक  शुक्रवार को जिला मुख्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन करेंगे। सात हजार शिक्षा प्रोवाइडर स्कूलों से छुट्टी लेकर प्रदर्शन में शामिल होंगे। यह फैसला शिक्षा प्रोवाइडर अध्यापक यूनियन की तरफ से लिया गया है।
विज्ञापन


इस मौके पर यूनियन के प्रधान अजमेर सिंह औलख, महासचिव जिंदर पायलट ने बताया कि सरकार के गलत रवैए के कारण मुलाजिमों को परेशानी उठानी पड़ रही है। टीचरों का मोह भंग हो रहा है। वहीं, इस मौके पर अध्यापक नेता संदीप सिंह बैंस व संदीप संधू की अगुवाई में जालंधर, फरीदकोट व मोहाली के शिक्षा प्रोवाइडर धरने में शामिल हुए।
विज्ञापन


इस दौरान मुलाजिमों की भूख हड़ताल 135वें दिन में प्रवेश कर गई। सुखबीर कौर, सतीश कुमार व तरलोचन सिंह भूख हड़ताल पर बैठे। जिक्रयोग है कि सरकारी स्कूलों में 2004 से पढ़ाते आ रहे शिक्षा प्रोवाइडर रेगुलर करने की मांग कर रहे हैं। वहीं शिक्षा प्रोवाइडर करीब पांच महीने से डायरेक्टर जनरल स्कूल के दफ्तर के बाहर भूख हड़ताल कर रहे हैं। मुलाजिमों ने साफ किया है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो संघर्ष और तेज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed