फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Stray dogs terrorize Dashmesh Nagar Sector-15, forcing people to remain confined to their homes.

Mohali News: दशमेश नगर सेक्टर-15 में आवारा कुत्तों का आतंक, घरों में कैद हुए लोग

Tue, 24 Feb 2026 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Stray dogs terrorize Dashmesh Nagar Sector-15, forcing people to remain confined to their homes.
खरड़। दशमेश नगर सेक्टर-15 में लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या से इलाके के लोग दहशत में हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सुबह-शाम टहलना तो दूर, रोजमर्रा के कामों के लिए बाहर जाना भी जोखिम भरा हो गया है। इलाका निवासी हरप्रीत सिंह, उजागर सिंह और कुलबीर सिंह ने बताया कि कई बार प्रशासन और नगर परिषद को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि आवारा कुत्तों के झुंड गलियों और सड़कों पर घूमते रहते हैं, जिससे हर समय काटने का डर बना रहता है। बच्चों को स्कूल भेजने और बुजुर्गों के लिए दवा लेने तक में परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नगर परिषद के अधिकारी उनकी समस्याएं सुनने को तैयार नहीं हैं। न तो कुत्तों को पकड़ने की कोई व्यवस्था है और न ही नसबंदी या अन्य स्थायी समाधान की योजना। लोगों का कहना है कि कई बार अधिकारियों से संपर्क करने के बावजूद सिर्फ आश्वासन ही मिलते हैं। इलाके के लोगों ने प्रशासन और नगर परिषद से मांग की है कि जल्द से जल्द आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए व्यापक प्रबंध किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed