{"_id":"66ef6ef5dca3054f630dc0f6","slug":"stole-a-lawyers-scooter-from-the-market-came-back-the-next-day-with-the-girl-sitting-there-caught-mohali-news-c-71-1-spkl1025-119776-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मार्केट से वकील का स्कूटर चुराया, अगले दिन वहीं लड़की को बैठाकर आया, दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मार्केट से वकील का स्कूटर चुराया, अगले दिन वहीं लड़की को बैठाकर आया, दबोचा
विज्ञापन
मोहाली। शहर के फेज-3बी2 की मुख्य मार्केट की पार्किंग से शुक्रवार को एक वकील का स्कूटर चोरी हो गया था। इसके अगले ही दिन शनिवार को स्कूटर चोरी करने वाला युवक एक लड़की को उसी स्कूटर पर बैठाकर इसी बाजार की पार्किंग में पहुंच गया। इस पर वकील गुरप्रीत सिंह ने अपना चोरी हुआ स्कूटर पहचान लिया और अपने साथी वकीलों के साथ मिलकर युवक को वहीं पर दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। स्कूटर चोर युवक की पहचान फेज-7 निवासी अनमोल गुप्ता के नाम से हुई है। वहीं, पुलिस ने जब स्कूटर चोर अनमोल गुप्ता से पूछताछ की तो पता चला कि उसके खिलाफ पहले से ही नशा तस्करी का एक केस दर्ज है, जो अदालत में विचाराधीन है।
वकील गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह रोजाना की तरह शुक्रवार को फेज-3बी2 स्थित अपने दफ्तर गए थे और रात 9 बजे काम खत्म करने के बाद जब पार्किंग में पहुंचे तो देखा उनका स्कूटर गायब था। जब उन्होंने अपने दफ्तर के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो पता चला कि एक युवक उनके स्कूटर पर बैठा था और कुछ ही मिनटों में उसने स्कूटर का ताला खोला और स्कूटर लेकर फरार हो गया। उन्होंने सीसीटीवी की फुटेज बाजार में वायरल कर पुलिस को भी सौंपी थी।
इसके अगले दिन किसी ने उन्हें बताया कि स्कूटर चुराने वाला युवक एक लड़की के साथ मार्केट की पार्किंग में खड़ा हुआ है। इसके बाद तुरंत वह अपने अन्य वकील साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और उक्त स्कूटर चोर युवक को दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद मटौर थाना पुलिस ने इस मामले में युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया। अदालत ने उक्त आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।