फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   STF caught female drug padlers with 50 grams heroin from airport road in mohali

एयरपोर्ट रोड से 50 ग्राम हेरोइन समेत एसटीएफ ने महिला तस्कर पकड़ी

Wed, 23 Oct 2019 01:51 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
STF caught female drug padlers with 50 grams heroin from airport road in mohali
मोहाली। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक महिला को 50 ग्राम हेरोइन समेत काबू किया है। महिला की पहचान जसप्रीत कौर उर्फ जस्सी निवासी ढकौली के रूप में हुई । एसटीएफ ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत के तहत केस दर्ज किया है। उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया तो जज ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

एसटीएफ की टीम का नेतृत्व कर रहे सब-इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह को सूचना मिली थी कि आरोपी महिला हेरोइन की सप्लाई करने जा रही है। इसी बीच महिला को एसटीएफ ने दबोच लिया। पता चला है कि महिला अनपढ़ है। उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और वह कुछ समय से इस बिजनेस में है। शादीशुदा जसप्रीत कौर दिल्ली से हेरोइन लेकर आती थी। इसके बाद वह मोहाली, जीकरपुर और ढकौली के साथ लगते एरिया में सामान बेचती थी।
विज्ञापन

एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि उक्त महिला के निशाने पर हमेशा कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्र होते थे। वह उनके घर के पते पर हेरोइन मुहैया करवाती थी। एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि पुलिस अब उनके ग्राहकों की पहचान करने में लगी है। एसटीएफ का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। बता दें कि मोहाली जिले में महिला नशा तस्कर काफी सक्रिय हो गई है। इससे पहले भी कई महिलाएं गिरफ्तार की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed