फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Stamp paper vendor charged high prices, DC canceled license

Mohali News: स्टांप पेपर वेंडर ने वसूले ज्यादा दाम, डीसी ने लाइसेंस किया रद्द

Fri, 27 Sep 2024 10:57 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Stamp paper vendor charged high prices, DC canceled license
पचास रुपये का स्टांप पेपर बताया अस्सी रुपये का
विज्ञापन

पांच सितंबर को आया था मामला
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। तहसील परिसर में कीमत से ज्यादा का स्टांप पेपर बेचने पर एक स्टांप पेपर वेंडर का लाइसेंस रद्द कर दिया गया। यह कार्रवाई मोहाली की डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने की है।

डीसी आशिका जैन ने बताया कि 5 सितंबर 2024 को मामले की शिकायत मिली थी। शिकायत में लिखा था कि स्टांप वेंडर बलविंदर सिंह ने स्टांप पेपर जारी करने के लिए अधिक कीमत वसूली है। शिकायत की सच्चाई जांचने के लिए 11 सितंबर को एक डमी ग्राहक को इसी वेंडर के पास भेजा गया। डमी ग्राहक से स्टांप पेपर वेंडर ने 50 रुपये का स्टांप पेपर 80 रुपये में देने को कहा। जब डमी ग्राहक ने ओवरचार्ज का कारण जाना तो उन्होंने कहा कि सेंटर से 50 रुपये में सेवा मिल सकती है पर वह तो 80 रुपये ही लेते हैं। डीसी ने कहा कि शिकायत की सत्यता के बाद कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed