{"_id":"61786aeea8c862657706e17a","slug":"stalls-for-selling-firecrackers-will-be-set-up-at-40-places-in-mohali-district-1192-people-tried-their-luck-mohali-news-pkl431259688","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली जिले में 40 जगह पर ही लगेंगे पटाखे बेचने के स्टाल, 1192 लोगों ने आजमाई किस्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली जिले में 40 जगह पर ही लगेंगे पटाखे बेचने के स्टाल, 1192 लोगों ने आजमाई किस्मत
विज्ञापन
मोहाली। वीआईपी जिले में दिवाली और प्रकाश पर्व पर लोग पटाखे चला पाएंगे, लेकिन जिला प्रशासन की ओर से निर्धारित समय अवधि में ही चलाने की इजाजत होगी। जिले में पटाखे बेचने के लिए मंगलवार को 40 लोगों को स्थायी लाइसेंस जारी किए गए हैं। जिन्हें प्रशासन की ओर से निर्धारित स्थानों पर ही पटाखे बेचने होंगे। इसके साथ ही पटाखों की दुकान पर आग से बचाव और सुरक्षा के पूरे इंतजाम करने होंगे। वहीं, कोई भी व्यक्ति चीन में बने पटाखे नहीं बेच पाएगा और चीन में बने पटाखों के चलाने पर भी पाबंदी रहेगी। जिला पुलिस और फायर विभाग की ओर से पूरी स्थिति पर नजर रखी जाएगी और नियम तोड़ने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी। ऐसे लोगों के खिलाफ केस दर्ज तक किए जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक सेक्टर-76 स्थित जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में मंगलवार को पटाखों के अस्थायी लाइसेंस जारी करने के लिए ड्रा की प्रक्रिया हुई। इस दौरान 1192 लोगों ने लाइसेंस के लिए आवेदन करके अपनी किस्मत आजमाई। ड्रा प्रक्रिया में डिप्टी कमिश्नर विकास डॉ. हिमांशु अग्रवाल और सहायक कमिश्नर तरसेम चंद और जिला अटॉर्नी एडमिन राकेश गोयल भी मौजूद रहे। इस मौके पर जिला मजिस्ट्रेट ने साफ किया है कि तय समय और तारीख से पहले पटाखे चलाने और बिना लाइसेंस के पटाखे बेचने की अनुमति नहीं होगी। डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया ने बताया कि दिवाली वाले दिन शाम 8 बजे से रात 10 बजे तक और 19 नवंबर को प्रकाश पर्व वाले दिन सुबह 4 बजे से 5 बजे तक और शाम को 9 बजे से 10 बजे तक ही पटाखे चलाने की अनुमति रहेगी। पटाखे बेचने संबंधी निर्धारित स्थानों की सूची प्रशासन ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। सूची देखने के लिए लोगों को विभाग की वेबसाइट www.sasnagar.nic.in पर क्लिक करना होगा। वहीं, प्रशासन ने साफ किया है कि पटाखों के लाइसेंस हर बार एक निर्धारित संख्या में निकाले जाते हैं। ड्रा की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाती है।
जिले में इन जगहों पर लगेंगे पटाखों के स्टाल
जानकारी के मुताबिक मोहाली शहर में वाईपीएस चौक के पास पटाखों की दुकानें लगेंगी। मोहाली शहर में मात्र 14 लोगों को लाइसेंस जारी किए गए हैं। खरड़ में दशहरा ग्राउंड में तीन लोगों को पटाखों की दुकानें लगाने के लिए लाइसेंस जारी किए गए हैं। जबकि नयागांव में एक व्यक्ति को अनुमति मिली है। रामलीला ग्राउंड आदर्श नगर में दुकान लगेगी। इसी तरह बनूड़ में 4 लोगों को लाइसेंस जारी किए गए। शहीद ऊधम सिंह ग्राउंड में पटाखों के स्टाल लगेंगे। डेराबस्सी में गर्वनमेंट हाई स्कूल में 6 लोगों के पटाखों के स्टाल लगेंगे। लालडड़ू में डिफेंस लैंड पर 4 और जीरकपुर में ओल्ड कालका रोड के नजदीक ओल्ड पुलिस स्टेशन के पास पटाखों के 8 स्टाल लगेंगे।