फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   SSP teaches students how to succeed in life

एसएसपी ने विद्यार्थियों को पढ़ाया जिंदगी में कामयाब होने का पाठ

Mon, 15 Mar 2021 01:58 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
SSP teaches students how to succeed in life
मोहाली। रतन ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के नर्सिंग कॉलेज में नए विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर पार्टी आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर प्रतिभा का परिचय देकर सबका दिल जीत लिया। इस कार्यक्रम मेें बतौर मुख्य एसएसपी सतिंदर सिंह ने शिरकत की। उन्होंने इस मौके पर संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को जीवन में तरक्की करने के चार सूत्र दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि जो व्यक्ति अपने जीवन में सख्त परिश्रम, अनुशासन, अच्छी सोच और समय का पालन करता है, उसे हमेशा जीवन में तरक्की मिलती है। वहीं, उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि जीवन में कैसे भी हालत बनें, लेकिन सकारात्मक सोच हमेेशा ही आपके पास होनी चाहिए। यह सोच ही आपको जिंदगी में नई ऊंचाईयों पर ले जाती है।
विज्ञापन

इस सांस्कृतिक समारोह में मिस फ्रेशर और मिस्टर फ्रेशर का मुकाबला खास रहा। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह से हिस्सा लिया और हनप्रीत कौर को मिस और करणवीर सिंह को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। जबकि रजनीत कौर मिस पर्सनालिटी और नाजनीन मिस स्माइल चुनी गई। इस मौके पर चेयरमैन सुंदर लाल अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, प्रिंसिपल डॉ. किरण बत्रा और डॉ. एसएम खेड़ा शिक्षा सलाहकार ने भी संबोधित किया। इस यादगार कार्यक्रम की समाप्ति पंजाबी भांगड़े के साथ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed