फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sri Krishna Janmashtami will be celebrated on August 12 in all temples of the city

शहर के सभी मंदिरों में 12 अगस्त को मनाई जाएगी श्री कृष्ण जन्माष्टमी

Sun, 02 Aug 2020 02:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Sri Krishna Janmashtami will be celebrated on August 12 in all temples of the city
मोहाली। श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मोहाली में 12 अगस्त को मनाया जाएगा। सनातन त्योहारों को लेकर अक्सर संशय की स्थिति बनी रहती है। इसे स्पष्ट करने के लिए केंद्रीय पुजारी परिषद वेलफेयर एसोसिएशन ने पहल की है। जिसमें मोहाली के सभी पुजारियों ने एकमत होकर त्योहार मनाए जाने के दिन पर संशय खत्म करने की बात कही।
विज्ञापन

शनिवार को फेज-3बी1 में केंद्रीय पुजारी परिषद के प्रधान पंडित जगदंबा प्रसाद रतूड़ी की अध्यक्षता में हुई बैठक में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार एक ही दिन 12 अगस्त को मोहाली के सभी मंदिरों में मनाने का फैसला लिया गया है। परिषद के महासचिव एनके शास्त्री ने बताया कि तिथियों के मेल के कारण त्योहार मनाने के लिए अंग्रेजी तारीखों में संशय की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में शहर में एक ही त्योहार दो दिन मनाया जाता है, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा होती है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर अक्सर ऐसा ही संशय बना रहता है। मंदिरों में कई बार अलग-अलग दिन त्योहार मनाया जाता है। सभी पुजारियों ने तिथि, मुहूर्त और लग्न के आधार पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी बुधवार 12 अगस्त को मनाने का फैसला किया है। परिषद के सभी सदस्य मंदिर प्रबंधक कमेटियों के साथ हैं। शहर की सभी मंदिर कमेटियों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed