फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Speeding car tramples 28-year-old youth traveling with brother, death

तेज रफ्तार कार ने भाई के साथ सैर कर रहे 28 वर्षीय युवक को रौंदा, मौत

Thu, 14 Oct 2021 02:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Speeding car tramples 28-year-old youth traveling with brother, death
लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित गांव लैहली के नजदीक सड़क किनारे सैर कर रहे एक 28 वर्षीय युवक को तेज रफ्तार स्वीफ्ट कार ने अपनी चपेट में लिया। इससे युवक का सिर पत्थर से टकरा गया और वह गंभीर घायल हो गया। राहगीर उसे डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में ले गए, यहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान विजय कुमार पांडे निवासी नाहर कॉलोनी लालड़ू के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

लैहली पुलिस को दी शिकयत में मृतक के भाई अजय पांडे ने बताया कि वह अपने भाई विजय कुमार पांडे के साथ 12 अक्तूबर की सुबह करीब साढे़ 5 बजे लैहली से दप्पर की ओर हाईवे के किनारे कच्चे रास्ते पर सैर कर रहे थे। इसी दौरान अंबाला की ओर से हरियाणा नंबर की एक तेज रफ्तार स्वीफ्ट कार मेरे भाई विजय को जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसका सिर सड़क किनारे पड़े एक पत्थर से टकरा गया। जिससे वह वहीं पर गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। राहगीरों की मदद से उसे तुरंत सरकारी अस्पताल डेराबस्सी में ले जाया गया। यहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed